रूस के हमले से यूक्रेन में भारी नुकसान, 13 लोगों की मौत: जेलेंस्‍की

यूक्रेन राष्ट्रपति ने रूसी हमले की दी जानकारी, कीव समेत यूक्रेन के कई इलाके प्रभावित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कीव। रूस ने एक बार फिर बड़ा हमला करते हुए यूक्रेन में भारी तबाही मचाई। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि हमले में कीव समेत कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है और अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''रात भर से आपातकालीन राहत और बचाव दल रूसी हमलों से प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं। यह बहुत बड़ा हमला था। रूस लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहा था और उसने बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन जैसे अलग-अलग हथियारों का एक साथ इस्तेमाल किया, ताकि नागरिक बुनियादी ढांचे को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके। कीव और उसके आसपास के इलाके, साथ ही ओडेसा और चेर्निहीव क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है।''

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी ये खबर भी पढ़े : झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने पर राहुल गांधी ने जताई खुशी

जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि राजधानी कीव में कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इनमें एक ऊंची इमारत भी शामिल हैं, जिसकी ऊपरी मंजिलें पूरी तरह तबाह हो गईं। इसके अलावा एक बच्चों का अस्पताल और एक स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

202608203911392

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस रूसी हमले में कीव में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि आसपास के क्षेत्र में एक व्यक्ति की जान गई है। पीड़ितों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। करीब 40 अन्य लोग घायल हुए हैं।

उन्‍होंने कहा क‍ि ओडेसा क्षेत्र में दुश्मन ने मोल्दोवा की सीमा पर स्थित एक बॉर्डर क्रॉसिंग पर ड्रोन हमला किया, जबकि चेर्निहीव क्षेत्र में गैस से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

राष्‍ट्रपत‍ि जेलेंस्‍की ने कहा, ''मैं उन सभी बचावकर्मियों, डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और बिजली-पानी जैसी सेवाएं बहाल करने वाले कर्मचारियों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने पहले ही पल से लोगों की मदद की।''

उन्‍होंने कहा क‍ि दुर्भाग्य से, जब मॉस्को बैलिस्टिक मिसाइलों और सैन्य तनाव बढ़ाने में निवेश कर रहा है, तब ऐसे हमलों पर दुनिया की प्रतिक्रिया हमेशा उतनी मजबूत नहीं होती जितनी होनी चाहिए। जब तक यूक्रेन के पास पर्याप्त एंटी-बैलिस्टिक रक्षा प्रणाली नहीं होगी, तब तक रूस शांति को गंभीरता से नहीं लेगा।

जेलेंस्‍की ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि हमें यह सुरक्षा मिले, और 'फ्रेया' कार्यक्रम पर हर दिन काम जारी है। लेकिन फिलहाल पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों का कोई विकल्प नहीं है, और उनकी हमें हर दिन जरूरत पड़ती है। हर अतिरिक्त मिसाइल हमारे लोगों की जान बचाने में मदद करती है। मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जो इस बात को समझते हैं और यूक्रेन की मदद के लिए रास्ते तलाश रहे हैं तथा मदद उपलब्ध करा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के पास स्थित नारिता एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक विमान के इंजन के पास काला...
अंतर्राष्ट्रीय 
जापान एयरपोर्ट: रनवे पर दौड़ते विमान के इंजन से निकला काला धुआं

राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

प्रतापगढ़। सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ (गेस्ट...
राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा ने स्व0 सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों मिलकर बंधाया ढांढस

सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

टोक्यो। इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगान पर सीरिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए।...
अंतर्राष्ट्रीय 
सीरिया को लेकर इजरायली रक्षा मंत्री ने दी तुर्की को चेतावनी

अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत करने का मतलब आत्मसमर्पण नहीं है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका से बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं: ईरानी राष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश

सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

कौशाम्बी। जिले में मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की शिकायतों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता...
उत्तर प्रदेश 
सीईआईआर ने लौटाई मोबाइल की मुस्कान, कौशाम्बी पुलिस ने 23 लाख के 106 फोन बरामद

विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद पुलिस ने की गिरफ्तारी फतेहाबाद। विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने...
उत्तर प्रदेश 
विदेश भेजने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह बेनकाब, आरोपी गिरफ्तार

केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार काे कहा कि रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं...
उत्तर प्रदेश 
केशव बोले- कांग्रेस को माँ दुर्गा, लक्ष्मी और माँ सरस्वती से परहेज क्यों?