नेपाल दौरे के अंतिम दिन पोखरा के रैली में शामिल होंगे सेना प्रमुख

नेपाल में भारत के पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारत के थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा का आज अंतिम दिन है। जनरल सेठ अपनी इस यात्रा में नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं। यात्रा के अंतिम दिन वह नेपाल के पोखरा में आयोजित पूर्व सैनिक रैली में शामिल होने जा रहे हैं। इस दौरान वे वीर नारियों और वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे।  

जनरल धीरज सेठ यहां भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों के साथ भी संवाद करेंगे। इसके बाद वे बुधवार को ही स्वदेश लौट आएंगे। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना व ऐतिहासिक रोटी-बेटी का रिश्ता रहा है। जनकपुर-अयोध्या व लुम्बिनी-बोधगया का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव यहां के लोगों के रिश्तों को एक अलग गहराई प्रदान करता है। यह एक ऐसा संबंध है जिसकी दुनिया में कोई दूसरी मिसाल मिलना मुश्किल है। वहीं भारत व नेपाल की साझेदारी साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आधारित है।

ईरानी पायलटों को हिरासत में लेने के दावे पर कतर का पलटवार, बताया ‘बेबुनियाद’ ये खबर भी पढ़े : ईरानी पायलटों को हिरासत में लेने के दावे पर कतर का पलटवार, बताया ‘बेबुनियाद’

गौरतलब है कि थल सेना प्रमुख की यह नेपाल यात्रा 17 अगस्त को प्रारंभ हुई थी। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत व नेपाल के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करना तथा दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी संबंधों, सहयोग एवं समन्वय को सुदृढ़ करना था। यहां हुई विभिन्न बैठकों के दौरान भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने मौजूदा रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने और सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

वहीं, सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना से जुड़े खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया है। सेना प्रमुख व भारतीय सेना के सभी रैंकों ने सूबेदार नरेंद्र (मुक्केबाजी) और सूबेदार अरविंद सिंह (रोइंग) को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर तथा सूबेदार छोटे लाल यादव (मुक्केबाजी) को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई दी है।

सेना ने अपने एक संदेश में बताया कि पुणे स्थित सेना पैरालंपिक नोड को खेलों, विशेष रूप से पैरा-खेलों के प्रोत्साहन और विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 से भी सम्मानित किया गया है। ये प्रतिष्ठित सम्मान खेल प्रतिभाओं को निखारने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने के प्रति भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। भारतीय सेना का कहना कि युद्धभूमि से लेकर खेल के मैदान तक, सेना उत्कृष्टता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करती रहेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जो सुविधाएं आगरा के मेडिकल कॉलेज में है, वह फिरोजाबाद में क्यो नही- जफर आलम

फिरोजाबाद, जिला स्वास्थ्य समिति सदस्य एवं चिराग सोसायटी निदेशक जफर आलम ने फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज पर सवाल उठाते हुए...
जो सुविधाएं आगरा के मेडिकल कॉलेज में है, वह फिरोजाबाद में क्यो नही- जफर आलम

गाले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से मात देकर पहुंचा आगे

गाले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई गाले (श्रीलंका)। भारतीय टीम ने...
खेल 
गाले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से मात देकर पहुंचा आगे

कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला

कीस्टोन एक्सएल पाइपलाइन को फिर शुरू करने के संकेत वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा पर टैरिफ लगाने से ट्रंप ने कदम पीछे खींचे, फैसला टला

'मेक इन इंडिया' पहल पर भारत और जापान के बीच होगी वार्ता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 अगस्त को नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक नई...
अंतर्राष्ट्रीय 
'मेक इन इंडिया' पहल पर भारत और जापान के बीच होगी वार्ता

डीआरसी में इबोला का बढ़ा प्रकोप, 5,000 लोग महामारी की चपेट में आए

किंशासा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला का प्रकोप अभी भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
डीआरसी में इबोला का बढ़ा प्रकोप, 5,000 लोग महामारी की चपेट में आए

उत्तर प्रदेश

सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक

बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

खुरसा पुलिया जलमग्न, 25 घरों का संपर्क कटा बलरामपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में बारिश का कहर, नदी का बढ़ता जलस्तर बना खतरा

सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने यमुना सिटी में 5145 करोड़ के दो प्लांट का किया शिलान्यास