ईरानी पायलटों को हिरासत में लेने के दावे पर कतर का पलटवार, बताया ‘बेबुनियाद’

कतर के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर सामने आई खबरों का किया खंडन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कहा- ऐसे दावों से क्षेत्रीय तनाव कम करने के प्रयासों को नुकसान पहुंच सकता है

दोहा (कतर)। कतर ने ईरान के तीन पायलटों को हिरासत में लेने के दावे से इनकार किया है। कतर ने कहा कि ऐसे आरोप गुमराह करने वाले हैं। यह बातें मनगढ़ंत हैं। इससे क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए किए जा रहे राजनयिक प्रयासों को धक्का लग सकता है।

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. माजिद मोहम्मद अल-अंसारी ने अब से करीब छह घंटे पहले एक्स पोस्ट में इस दावे को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। डॉ. माजेद अल-अंसारी ने लिखा, '' हम ईरानी पायलटों को हिरासत में लेने के बारे में फैल रही खबरों का पूरी तरह से खंडन करते हैं। हमें इस समय ऐसे गुमराह करने वाले बयानों पर हैरानी है, जबकि इस इलाके में तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक कोशिशें और पहल चल रही हैं।''

मेटा पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : मेटा पर 567 मिलियन डॉलर का जुर्माना

उन्होंने लिखा, ''हम फिर से कहते हैं कि कतरी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने और टारगेट की दिशा की पुष्टि होने के बाद संबंधित पायलटों से संपर्क किया गया था। नियमों का पालन करने और उनसे संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अपने इलाके की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए गए। उस समय आधिकारिक चैनलों के जरिए यह बात साफ कर दी गई थी।''

डॉ. माजिद ने कहा, ''इस संदर्भ में, हम बताना चाहते हैं कि कतर की सर्च एंड रेस्क्यू टीमों ने पायलटों के अवशेषों को खोजने में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाईं। कतर ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के संबंधित प्रावधानों के अनुसार, मिले एक पायलट के अवशेषों को सौंपने के लिए ईरानी पक्ष से बातचीत भी की।''

उन्होंने कहा कि कतर ने अप्रैल में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए ईरानी टीम को आने का न्योता भी दिया था, लेकिन ईरानी पक्ष ने अभी तक इस न्योते का कोई जवाब नहीं दिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

लखनऊ। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत लखनऊ पुलिस और अभियोजन विभाग की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

पंचमुखी हनुमान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

मंदिर चोरी के कई मामलों में आरोपियों की तलाश