पति की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार, तवे से सिर पर किया था वार

इलाज के दौरान पति की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

चार साल से अलग रह रहे थे पति-पत्नी, बेटी को जबरन ले जाने को लेकर हुआ विवाद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था और वे करीब चार वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे। 13 अगस्त को बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके दौरान महिला ने पति के सिर पर लोहे के तवे से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को श्रीमती विमलेश स्वर्णकार पत्नी स्वर्गीय जयनारायण स्वर्णकार निवासी कटैभीत, कल्ली पश्चिम, रायबरेली रोड, पीजीआई, लखनऊ ने थाना जानकीपुरम में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विपक्षी पक्ष ने एक राय होकर उनके पुत्र आशीष सोनी उर्फ सनी के साथ मारपीट कर साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी।तहरीर के आधार पर थाना जानकीपुरम में मु0अ0सं0 154/2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत प्रीती उर्फ तपस्या व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार तिवारी को सौंपी गई।

80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व ये खबर भी पढ़े : 80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से खुला मामला

घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल से डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्राप्त साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए विवेचनात्मक कार्रवाई आगे बढ़ाई। जांच के दौरान घटना में संलिप्त महिला की पहचान हुई।इसके बाद पुलिस टीम आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर महिला गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करीब दोपहर 1:20 बजे प्लॉट नंबर-21, कौशल्या गार्डेन, आनंद विहार कॉलोनी, थाना जानकीपुरम क्षेत्र से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार महिला की पहचान तपस्या सिंह उर्फ प्रीति उर्फ प्रियंका पत्नी आशीष सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे और गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई की।

बेटी को साथ ले जाने को लेकर हुआ था विवाद

पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त को आशीष सोनी अपनी पुत्री को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने के लिए उसकी कौशल्या गार्डेन स्थित घर पर आया था। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और वे करीब चार वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे।पुलिस के अनुसार, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान तपस्या सिंह ने आशीष के सिर पर लोहे के तवे से वार कर दिया। वार लगने से आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद घायल आशीष सोनी को तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर, जानकीपुरम ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान आशीष सोनी की मौत हो गई।इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुराने विवाद और मुकदमों का भी किया जिक्र

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने यह भी बताया कि पूर्व में उसने आशीष के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। उसके अनुसार, आशीष के कथित आपराधिक कृत्यों से परेशान होकर उसने उससे तलाक लिया था।
महिला ने पुलिस को बताया कि तलाक के बाद भी आशीष उसे आए दिन परेशान करता था। इसी से परेशान होकर उसने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस इन बयानों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

घटना में इस्तेमाल तवा बरामद

पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही और कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक लोहे का तवा बरामद किया है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

नाम: तपस्या सिंह उर्फ प्रीति उर्फ प्रियंका
पति: आशीष सोनी
पता: प्लॉट नंबर-21, कौशल्या गार्डेन, आनंद विहार कॉलोनी, थाना जानकीपुरम, लखनऊ
व्यवसाय: गृहणी

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त एक लोहे का तवा
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से मु0अ0सं0 154/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस, थाना जानकीपुरम का अनावरण किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

वर्जीनिया-मिशिगन में गोलीबारी, हमले में 6 लोगों की मौत

अमेरिका में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वर्जीनिया स्टेट...
अंतर्राष्ट्रीय 
वर्जीनिया-मिशिगन में गोलीबारी, हमले में 6 लोगों की मौत

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

लखनऊ। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत लखनऊ पुलिस और अभियोजन विभाग की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 