ऑपरेशन किरण से परिवारों में लौटी खुशियां, काउंसलिंग से सुलझे दो पारिवारिक विवाद

अलीगंज मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने संवाद और मध्यस्थता से दूर किए मतभेद, सुलह के बाद साथ रहने को राजी हुए दोनों पक्ष

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। पारिवारिक विवादों को विवाद और कानूनी कार्रवाई तक पहुंचने से पहले संवाद, समझाइश और काउंसलिंग के जरिए सुलझाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस द्वारा ऑपरेशन किरण के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना अलीगंज की मिशन शक्ति केंद्र टीम ने दो अलग-अलग पारिवारिक विवादों में प्रभावी काउंसलिंग एवं मध्यस्थता कराकर दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया।

पुलिस उपायुक्त उत्तरी, कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन किरण के तहत थाना पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की टीमें पारिवारिक एवं आपसी विवादों में दोनों पक्षों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रही हैं। टीमों का उद्देश्य आपसी मतभेदों को दूर कर परिवारों एवं रिश्तों को टूटने से बचाना है।

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय  ये खबर भी पढ़े : सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

जेठानी और उसके पुत्र से विवाद का कराया समाधान

पहले मामले में थाना अलीगंज स्थित मिशन शक्ति केंद्र में एक आवेदिका और उसकी जेठानी तथा उसके पुत्र के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर काउंसलिंग की गई। विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच आपसी मनमुटाव की स्थिति बनी हुई थी।

ऑपरेशन किरण के तहत मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। टीम ने दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करते हुए एक-दूसरे की बात समझने और आपसी मतभेद दूर करने के लिए समझाइश दी।

प्रभावी काउंसलिंग और मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों ने अपने मतभेद भुलाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से दोबारा साथ रहने तथा प्रेम, सौहार्द और विश्वास के साथ पारिवारिक जीवन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। इसके बाद मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया और उन्हें सकुशल घर भेज दिया।इस मामले में मध्यस्थता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ प्रजापति, महिला हेड कांस्टेबल किरण साहू, महिला कांस्टेबल दुर्गेश वर्मा और महिला कांस्टेबल दीक्षा शामिल रहीं।

आवेदिका और ससुरालीजनों के बीच भी सुलझा विवाद

दूसरे मामले में थाना अलीगंज क्षेत्र की एक आवेदिका और उसके ससुरालीजनों के बीच पारिवारिक विवाद सामने आया था। मामले को ऑपरेशन किरण के तहत मिशन शक्ति केंद्र की टीम के संज्ञान में लिया गया।
टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करते हुए आपसी मतभेदों को दूर करने के लिए समझाइश और काउंसलिंग की गई।

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बात समझी और विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय आपसी सहमति से समाधान करने पर राजी हुए। प्रभावी मध्यस्थता के बाद आवेदिका और उसके ससुरालीजन अपने मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने के लिए सहमत हो गए।

मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया और उन्हें प्रेम, विश्वास एवं सौहार्द के साथ पारिवारिक जीवन आगे बढ़ाने के लिए सकुशल घर भेजा।इस मामले में मध्यस्थता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ प्रजापति, महिला कांस्टेबल 37 बबिता और महिला कांस्टेबल 6045 सीमा शामिल रहीं।

परिवारों को टूटने से बचाना है ऑपरेशन किरण का उद्देश्य

लखनऊ पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन किरण का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक एवं आपसी विवादों का संवाद, काउंसलिंग, मध्यस्थता और आपसी सहमति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान कराना है। इसके साथ ही परिवारों को टूटने से बचाना तथा आपसी समझ, विश्वास, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

लखनऊ पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की टीमें ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर उन्हें समझने और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने का लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि समय रहते प्रभावी संवाद और काउंसलिंग के जरिए कई पारिवारिक विवादों को बढ़ने से रोका जा सकता है और रिश्तों को टूटने से बचाया जा सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

लखनऊ। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत लखनऊ पुलिस और अभियोजन विभाग की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

पंचमुखी हनुमान मंदिर चोरीकांड का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

मंदिर चोरी के कई मामलों में आरोपियों की तलाश