सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह तक निःशुल्क प्रवेश

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन

लखनऊ। सीजी सिटी में अर्बन वेट लैंड के पास बना नौसेना का शौर्य संग्रहालय 15 अगस्त 2026 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। एलडीए संग्रहालय का संचालन करेगा। शुरूआत के 02 सप्ताह तक लोगों के लिए निःशुल्क प्रवेश की सुविधा रहेगी। इसके बाद बच्चों के लिए 25 रूपये व व्यस्कों के लिए 50 रूपये प्रति व्यक्ति टिकट लगेगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर नागरिकों के लिए संग्रहालय खोलने के आदेश जारी कर दिये हैं। 

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने 30 मई, 2026 को संग्रहालय का लोकार्पण किया था। अब लखनऊ विकास प्राधिकरण इसका संचालन व अनुरक्षण करेगा।  आजादी के इस महापर्व के अवसर पर शनिवार से संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। अगले 02 सप्ताह तक संग्रहालय में टिकट नहीं लगेगा और यहां घूमने आने वाले लोगों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। इसके बाद व्यस्कों के लिए 50 रूपये व बच्चों के लिए 25 रूपये प्रवेश शुल्क लागू होगा। संग्रहालय सुबह 10ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक खुलेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि 15 अगस्त को 03 यूपी नेवल यूनिट यहां ध्वजारोहण करेगी।  

गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट  ये खबर भी पढ़े : गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल हेल्थ यूनिट

 समुद्री गश्ती विमान देगा रोमांच 

नौसेना शौर्य संग्रहालय में टीयू-142 समुद्री गश्ती विमान स्थापित किया गया है, जो अपनी खूबियों और सेना के अप्रतिम शौर्य का साक्षात्कार कराएगा। यहां लोग भारतीय नौसेना के विशेष पोत आइएनएस गोमती का पूरा ब्योरा जान सकेंगे। साथ ही पोत के लिए उपयोगी रहे कैपस्टन ड्रम का दीदार करेंगे। इसके अलावा सीईटी 53 एम पनडुब्बी अवरोधक लोगों को आकर्षित करेगी। इसके पास में ही आसमान में निशाना साधती एके-726 मीडियम रेंज तोप लोगों को रोमांच से भर देगी। 

 टारपीडो, लांचर होंगे विशेष आकर्षण 

संग्रहालय में आइएनएस गोमती का मुख्य मस्तूल व अग्र मस्तूल भी है। पी-21 पोत अवरोधक मिसाइल जेट विमान की तरह नजर आती है। वहीं, अवरोधक मिसाइल कंटेनर, ट्रिपल टारपीडो लांचर व एके 230 तोप प्रणाली नौसेना की भव्यता व क्षमता का बखान करती है। इस ओपन एयर संग्रहालय में आने वाले दर्शकों को वास्तविक नौसैनिक यंत्र दिखाई देंगे, जिसमें से कई भारतीय नौसेना पोत गोमती से संबंधित हैं।

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नौसेना शौर्य संग्रहालय आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। यह गौरवशाली परिसर लखनऊ समेत प्रदेश के लोगों को नौसेना के शौर्य से परिचित कराएगा। संग्रहालय में लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही रेस्टोरेंट/कैफेटेरिया भी संचालित किया जाएगा।  - प्रथमेश कुमार,एलडीए वीसी 

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टेल रेस टनल में पानी और मलबा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। शुक्रवार को नामांकन की समय सीमा...
झारखंड 
झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता