पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

-सात श्रमिकों की मौत, तीन की तलाश जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टेल रेस टनल में पानी और मलबा भरने से हुए हादसे में सात श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अब भी लापता हैं।

हादसे के बाद 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत एवं बचाव अभियान शुक्रवार को भी दिनभर युद्धस्तर पर जारी रहा।

हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश ये खबर भी पढ़े : हल्द्वानी से खरगे ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं में जोश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती है और सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हादसा गुरुवार शाम टनल के टीआरटी फेज-II में हुआ, जब अचानक बड़ी मात्रा में पानी और मलबा टनल में घुस गया। घटना के समय हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) के श्रमिक टनल में काम कर रहे थे।

अचानक पानी और मलबा आने से श्रमिक अंदर फंस गए। बचाव अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, पुलिस, सीआईएसएफ और अन्य एजेंसियों की टीमें जुटी हैं।

रेस्क्यू अभियान के दौरान टनल से पानी और मलबा निकालने और बचाव दलों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विभिन्न उपकरण लगाए गए हैं। टनल के भीतर पानी का स्तर और मलबा बचाव कार्य में चुनौती बने हुए हैं।

बचाव दल लापता तीन श्रमिकों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार टनल में फंसे 22 श्रमिकों में से 19 को बाहर निकाला जा चुका है,जिनमें सात की अस्पताल में मौत हो गई। शेष तीन श्रमिकों की तलाश जारी है।

बचाव अभियान में सेना की मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) टीम को भी लगाया गया है। जोशीमठ से पहुंची सेना की टीम में अधिकारी, जेसीओ, जवानों के अलावा प्रशिक्षित के-9 और चिकित्सा दल शामिल हैं। टीम ने टनल के भीतर जाकर स्थिति का आकलन किया और बचाव कार्य में सहयोग किया।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, 36 आईटी पार्क पहुंचकर घटना की समीक्षा एवं निगरानी की। जिलाधिकारी चमोली मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव अभियान का पर्यवेक्षण कर रहे हैं।

वर्तमान में स्थानीय थाना एवं पुलिस चौकी के 22 कर्मियों, सीआईएसएफ के 25 जवानों, एनडीआरएफ-105 के 105 बचाव कर्मियों एवं डॉग स्क्वॉड, एसडीआरएफ के 42 बचाव कर्मियों, सेना के 53 जवानों.

आईटीबीपी के 52 जवानों, डीआरएफ के चार बचाव कर्मियों, फायर सर्विस के 14 कर्मियों, जिला प्रशासन, मेडिकल टीम और एचसीसी कंपनी की मशीनों और मानव संसाधन की मदद से खोज एवं बचाव कार्य चल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार ESF-9 सर्च एंड रेस्क्यू को भी सक्रिय किया गया है। टनल में फंसे/लापता श्रमिकों तक पहुंचने के लिए विभिन्न एजेंसियां उपलब्ध संसाधनों और विशेष उपकरणों के साथ लगातार अभियान चला रही हैं।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। कंपनी ने कहा है कि लापता श्रमिकों की तलाश और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित श्रमिकों और उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

हादसे के कारणों और परिस्थितियों का विस्तृत आकलन सक्षम एजेंसियों के समन्वय से किया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव अभियान का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से रेस्क्यू की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि प्रत्येक श्रमिक का जीवन बेहद कीमती है और सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल श्रमिकों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस बीच मौसम विभाग ने चमोली में 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। 14 से 17 अगस्त के दौरान भारी बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़क, राजमार्ग ओर अन्य ढांचों के प्रभावित होने की आशंका है।

प्रशासन ने बचाव अभियान के साथ मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

नई दिल्ली। भारत में ही अब पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) का इंजन बनेगा। इसके लिए रिलायंस...
कारोबार 
भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 7वें हफ्ते इजाफा दर्ज हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अगस्त...
कारोबार 
विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

ग्लासगो में सेना का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्लासगो में हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले...
खेल 
ग्लासगो में सेना का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टेल रेस टनल में पानी और मलबा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। शुक्रवार को नामांकन की समय सीमा...
झारखंड 
झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 ने किया नामांकन

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
उत्तर प्रदेश 
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता