पीपलकोटी सुरंग हादसा: सात लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

मलबा और पानी से बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर-पीपलकोटी क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में मलबा और पानी भरने से हुए हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई।

शेष अन्य लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बेहद खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी टनल में गुरुवार शाम भू-धंसाव के कारण करीब 1.50 किलोमीटर हिस्से में मलबा और पानी भर गया। टनल की कुल लंबाई करीब तीन किलोमीटर है। हादसे के बाद टनल में 22 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी।

जिलाधिकारी गौरव कुमार रातभर घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव अभियान की निगरानी करते रहे। प्रशासन के मुताबिक बचाव अभियान में अब तक शेष लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़ ये खबर भी पढ़े : 2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग के लिए टनल के भीतर गए छह बचावकर्मी भी सुरक्षित हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार किया जा रहा है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस तथा अन्य तकनीकी एवं विशेषज्ञ टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं। टनल के भीतर मलबा और पानी होने के कारण बचाव दल को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और बचाव दलों को सभी उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी सहायता का इस्तेमाल करते हुए फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने कहा कि अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ जारी रखा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बेहद खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी कठिन परिस्थितियों में हुई।

मुख्यमंत्री यहां टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

हादसे में मृतकों की सूची में प्रदीप सिंह पवार (31), मुकेश, दुर्लभ शर्मा, विजय (28), जितेंद्र कुमार, लोकेश्वर और भुनेश्वर के नाम शामिल हैं। प्रदीप सिंह पवार टिहरी जिले के चंबा क्षेत्र के ग्राम गेंवाल के निवासी थे।

मुकेश चमोली जिले के उर्गम के रहने वाले बताए गए हैं। दुर्लभ शर्मा बिहार, जबकि विजय और जितेंद्र कुमार झारखंड के निवासी थे। लोकेश्वर और भुनेश्वर के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराए गए कर्मचारियों की सूची में सुनील दीवान (20) छत्तीसगढ़, हाबिल गुड़िया (27), निस्तार भिगरा (24), विनोद रावना (46), दीना बैगरा (26) और खेला राम बिसरा (22) झारखंड के निवासी बताए गए हैं।

छबेर सिंह (45) पंजाब, तिलक राज (48) हिमाचल प्रदेश, चंदन कुमार (39), अवधेश, नन्दलाल और रोहित पांडे (20) बिहार तथा पेन सिंह (33) छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।

रोहित पांडे को श्रीनगर रेफर किया गया है। सूची में गोविन्द को डिस्चार्ज बताया गया है, जबकि उनके अन्य विवरण की जानकारी जुटाई जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार जीता कनाडियन ओपन खिताब

मॉन्ट्रियल।अमेरिका के बेन शेल्टन ने गुरुवार रात हमवतन ब्रैंडन नकाशिमा को 6-3, 7-6(4) से हराकर लगातार दूसरी बार कनाडियन...
खेल 
बेन शेल्टन ने लगातार दूसरी बार जीता कनाडियन ओपन खिताब

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत स्थिर

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत स्थिर

शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद...
उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 8 पर केस

नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

नोएडा। जिले के थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे दी जान

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर बुधवार की शाम को मेट्रो ट्रेन के आगे...

वाराणसी शटल एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग, बिना टिकट पकड़े गए 20 यात्री

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की सुबह पांच बजकर चालीस मिनट पर जौनपुर, सुलतानपुर वाया लखनऊ जाने के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी शटल एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग, बिना टिकट पकड़े गए 20 यात्री