ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
यूरोपीय बाजारों में बिकवाली का दबाव
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज सामान्य तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
इसके विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
टेक शेयरों में हुई जोरदार खरीदारी के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,798.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह नैस्डेक ने 214.54 अंक यानी 0.81 प्रतिशत उछल कर 26,803.03 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।
डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 53,878.09 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 60.48 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,772.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,650.56 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.12 प्रतिशत टूट कर 26,299.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।
गिफ्ट निफ्टी 0.26 प्रतिशत लुढ़क कर 24,397 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.21 प्रतिशत फिसल कर 3,918.65 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी कमजोरी नजर आ रही है।
फिलहाल यह सूचकांक 237.51 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,159 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 6,286.63 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 368.41 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 68,677 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.29 प्रतिशत उछल कर 1,619.11 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
कोस्पी इंडेक्स में आज अच्छी तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 107.52 अंक यानी 1.58 प्रतिशत की उछाल के साथ 6,920.86 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 131.61 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,153.09 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 5,721.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
