विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

लगातार सातवें सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 7वें हफ्ते इजाफा दर्ज हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अगस्त को समाप्त हफ्ते में 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह इस साल 13 मार्च के बाद विदेशी मुद्रा भंडार को उच्चतम स्तर है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि सात अगस्त को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर उछलकर 707 अरब डॉलर रहा।

इससे पिछले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 10.512 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 692.87 अरब डॉलर रहा था। इसके साथ ही देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अप्रैल के बाद पहली बार 700 अरब डॉलर के पार पहुंंचा है।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 7 अगस्त को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे अहम घटक माने जाने वाले विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी 9.95 अरब डॉलर बढ़कर 574.62 अरब डॉलर हो गया।

ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग जरूरी: रवनीत कौर ये खबर भी पढ़े : ब्रिक्स देशों के प्रतिस्पर्धा नियामकों के बीच निरंतर सहयोग जरूरी: रवनीत कौर

इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 3.99 अरब डॉलर बढ़कर 108.74 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.74 अरब डॉलर पर पहुंच गए।

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का आरक्षित भंडार भी 11.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.89 अरब डॉलर हो गया है।

इस साल 27 फरवरी को समाप्त हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के अबतक के रिकॉर्ड सबसे ऊंचतम स्तर पर पहुंच गया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के...
स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया चैकिंग अभियान

भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

नई दिल्ली। भारत में ही अब पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) का इंजन बनेगा। इसके लिए रिलायंस...
कारोबार 
भारत में बनेगा एएमसीए इंजन, रिलायंस-रॉल्स रॉयस में करार

विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार 7वें हफ्ते इजाफा दर्ज हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7 अगस्त...
कारोबार 
विदेशी मुद्रा भंडार 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर

ग्लासगो में सेना का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्लासगो में हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले...
खेल 
ग्लासगो में सेना का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टेल रेस टनल में पानी और मलबा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
पीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, रेस्क्यू में जुटीं एजेंसियां

उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

-दो सप्ताह बाद बच्चो का शुल्क 25 और वयस्कों का 50 -एलडीए करेगा संग्रहालय का संचालन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीजी सिटी में 15 अगस्त से देखिए नौसेना का शौर्य संग्रहालय

मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट...
उत्तर प्रदेश 
मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की सख्ती, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता

न्यूरो ट्रामा सोसाइटी ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के डॉक्टर नेशनल अवार्ड सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू को मिली नेशनल लेवल पर मान्यता