सोने की कीमत में तेजी जारी, चांदी के भाव में सांकेतिक गिरावट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का दौर लगातार जारी है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान भी सोना और महंगा होकर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,0400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।

ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत, अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत, अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी

वहीं चेन्नई में सोने की कीमत 500 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 5400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गई है। सोना के विपरीत हाजिर चांदी के भाव में आज शुरुआती कारोबार के दौरान 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है।

कीमत में हुए इस बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,870 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,41,960 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में मामूली कमजोरी आने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान जोरदार उछाल के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,54,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,41,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

पुलिस हिरासत में पूर्व तृणमूल विधायक सनत दे पर लगे ‘चोर-चोर’ के नारे

सनत दे के खिलाफ रंगदारी वसूली, धमकी देने समेत कई आरोप पुलिस हिरासत में है विधायक सनत दे  कोलकाता। नैहाटी...
पश्चिम बंगाल 
पुलिस हिरासत में पूर्व तृणमूल विधायक सनत दे पर लगे ‘चोर-चोर’ के नारे

चार घंटे में लद्दाख में दो बार कांपी धरती, मध्यम तीव्रता के भूकंप

एनसीएस के मुताबिक, लेह में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया भूकंप जम्मू। गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख...
जम्मू कश्मीर 
चार घंटे में लद्दाख में दो बार कांपी धरती, मध्यम तीव्रता के भूकंप

उत्तर प्रदेश

कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा