पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

गंभीर रूप से झुलसे मजदूर ने इलाज से पहले तोड़ा दम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

  • मजदूर की मौत से परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

मोहनलालगंज ,लखनऊ। निगोहां क्षेत्र के करनपुर गांव में मंगलवार रात गर्मी से बचने के लिए घर में पंखा लगाने की तैयारी कर रहे मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद वह पास में जल रहे लकड़ी के चूल्हे पर जा गिरा, जिससे वह आग से भी गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

करनपुर गांव निवासी पुत्तीलाल रावत (42) मंगलवार रात करीब आठ बजे घर में पंखा लगाने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान एक तार उसके हाथ पर गिर गया और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। करंट का झटका लगने से वह बगल में लकड़ी से जल रहे चूल्हे पर जा गिरा, जिससे उसका शरीर आग से भी झुलस गया।

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाएं  ये खबर भी पढ़े : आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाएं 

परिजनों ने आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाने के लिए वाहन से रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुत्तीलाल करीब छह बिस्वा जमीन पर खेती करता था। खेती के साथ दिहाड़ी मजदूरी कर वह परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र धर्मपाल और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी पुत्री प्रीती अविवाहित है। पुत्तीलाल की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राज्यसभा से पास हुआ खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्यसभा में पेश किया विधेयक नई दिल्ली। राज्यसभा ने गुरुवार को खान एवं खनिज...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा से पास हुआ खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026

मयूरभंज में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिले के सभी स्कूल बंद

विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला भुवनेश्व। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश की...
राष्ट्रीय 
मयूरभंज में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिले के सभी स्कूल बंद

धू-धू कर जला डेकोरेटर का टेंट, लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ा

दमकल की गाड़ी पहुंचने में हुई देरी, स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई गई आग पुरुलिया। पुरुलिया जिले के बलरामपुर...
पश्चिम बंगाल 
धू-धू कर जला डेकोरेटर का टेंट, लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ा

धार सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस को यात्री बस ने मारी टक्कर

उपचार के लिए भोज अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल बच्चे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का...
मध्य प्रदेश 
धार सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस को यात्री बस ने मारी टक्कर

कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा