प्लास्टिक सर्जरी करा चकमा दे रही थी उजबेकिस्तानी महिला

50 की उम्र में जवान दिखे, इसलिए सात बार करायी सर्जरी, अंतत: गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सर्जरी करने वाले डॉक्टर के पत्रकारपुरम व अहिमामऊ में चलते हैं क्लीनिक
  • लखनऊ से दिल्ली तक कनेक्ट था सेक्स रैकेट, स्पा सेंटर, होटल व फ्लैट में भेजती थी लड़कियां

लखनऊ। राजधानी में सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की लोला कायूमोवा (50) आखिरकार पकड़ी गई। वह एक साल से लखनऊ पुलिस को चकमा दे रही थी। पुलिस ने उसे मंगलवार रात (11 अगस्त) ओमेक्स आर-2 बिल्डिंग में छापेमारी कर पकड़ा और खुफिया एजेंसी को सौंप दिया। पुलिस ने पिछले साल उसके रैकेट से जुड़ी 2 युवतियों को गिरफ्तार किया था। दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं। पूछताछ में लोला का नाम सामने आया था। इसके बाद से ही वह अंडरग्राउंड हो गई थी।

जांच में सामने आया था कि लोला ने जवान दिखने के लिए चेहरे, होंठ, अंडरआर्म्स और प्राइवेट पार्ट की 7 बार प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। ये सभी सर्जरी लखनऊ के डॉ. विवेक गुप्ता ने की थीं। ओमेक्स हजरतगंज अपार्टमेंट में 21 जून 2025 को पुलिस को सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। छापेमारी में उज्बेकिस्तान की होलिडा और नीलोफर को गिरफ्तार किया गया। दोनों यहां अवैध रूप से रह रही थीं। पुलिस की जांच में सामने आया था कि फ्लैट डॉक्टर विवेक गुप्ता का है। लोला इन दोनों युवतियों को भारत लेकर आई थी।

बीके शुक्ला रालोद में शामिल  ये खबर भी पढ़े : बीके शुक्ला रालोद में शामिल 

WhatsApp Image 2026-08-12 at 7.29.17 PM (2)

होलिडा और नीलोफर ने पूछताछ में बताया था कि लोला कायूमोवा के जरिए उनकी मुलाकात पत्रकारपुरम और अहिमामऊ में मिनर्वा क्लीनिक चलाने वाले डॉ. विवेक गुप्ता से हुई थी। डॉ. विवेक गुप्ता ने दोनों की प्लास्टिक सर्जरी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लोला ने भारत आने के लिए सितंबर 2013 में पासपोर्ट बनवाया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि लोला और डॉ. विवेक की मुलाकात थाईलैंड में हुई थी। इसके बाद विवेक ही लोला को भारत लेकर आया था। शुरूआत में उसने दिल्ली-एनसीआर में ठिकाना बनाया। वहां एजेंटों के जरिए सेक्स रैकेट से जुड़ गई।

WhatsApp Image 2026-08-12 at 7.29.17 PM (1) (1)

लुक रशियन जैसा दिखे, कम उम्र लगे ताकि डिमांड बढ़े...!
इसके बाद लखनऊ में केरल के वरेनम निवासी कथित पत्रकार त्रिजिन से उसकी जान-पहचान हुई। 2014 में वह लखनऊ आ गई। त्रिजिन की मदद से स्पा सेंटर में काम करना शुरू किया। इसके बाद त्रिजिन के साथ लिव-इन में ओमेक्स आर-1 के फ्लैट नंबर 104 में रहने लगी। धीरे-धीरे उसने खुद का सेक्स रैकेट बना लिया। इस दौरान लोला को समझ आया कि भारत में विदेशी युवतियों की मांग है। 

उसने इसे अपने रैकेट का तरीका बना लिया। वह युवतियों को भारत बुलाकर अपने सेक्स रैकेट में शामिल करने लगी। उसने उज्बेकिस्तान की युवतियों से संपर्क किया और उन्हें भारत में अच्छा पैसा कमाने का लालच दिया। उसका रैकेट लखनऊ से दिल्ली तक चलता था। वह लड़कियों को लखनऊ और दिल्ली-एनसीआर के स्पा सेंटर, होटल और फ्लैट में भेजती थी। रैकेट से जुड़ी लड़कियों से लोला कमीशन लेती थी। 

इससे उसने मोटी कमाई की। इसी पैसे से उसने ओमेक्स आर-1 में फ्लैट नंबर 1103 खरीद लिया था। पुलिस के मुताबिक, डॉ. विवेक भी रैकेट का सक्रिय सदस्य बन गया। वह रैकेट से जुड़ी लड़कियों की प्लास्टिक सर्जरी करता था, ताकि उनका लुक रशियन जैसा दिखे और वे कम उम्र की नजर आएं। डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि 1 साल पहले दर्ज हुआ विदेशी महिलाओं का मामला है। जांच के बाद पूरी घटना के बारे में बताया जाएगा। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जैन मन्दिर में लगा पत्थर गिरने के दौरान दुकानदार बाल-बाल बचा

फिरोजाबाद, नगर के ऐतिहासिक प्रसिद्ध छदामी लाल जैन मन्दिर में ऊपरी मंजिल पर लगे पत्थर के गिरने से ग्लास की...
जैन मन्दिर में लगा पत्थर गिरने के दौरान दुकानदार बाल-बाल बचा

लखनऊ में लगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

— खून, शुगर, थायराइड से लेकर कैंसर, किडनी, आंख और दांतों की हुई जांच
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में लगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों सुरक्षा को लेकर चर्चा

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में महिला विद्यार्थियों सुरक्षा को लेकर चर्चा

बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की मरीजों पर पैनी नजर

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा मानकों को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से निदेशक एवं प्रमुख...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल प्रशासन की मरीजों पर पैनी नजर

पुलिस के एनकाउंटर की धमकी से आहत युवक ने दी जान

परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया प्रताड़ना और धमकी का आरोप, कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 