पीड़ित परिवार को विधायक ने सौंपी चार लाख की सहायता चेक

मोहनलालगंज क्षेत्र के गदियाना में बारिश में झोपड़ी गिरने से हुई थी किशोरी रिंकी की मौत, पीएम आवास दिलाने का भी दिया भरोसा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के गदियाना गांव में बारिश के दौरान झोपड़ी गिरने से किशोरी की मौत के मामले में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। विधायक ने एसडीएम आकाश सिंह व तहसीलदार रितुराज शुक्ला के साथ गांव पहुंचकर मृतका के पिता गोकुल प्रसाद को मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष से स्वीकृत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

ज्ञात हो कि डाढ़ा सिकंदरपुर मजरा गदियाना निवासी गोकुल प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी रिंकी की पांच अगस्त को तेज बारिश के दौरान फूस की झोपड़ी गिरने से दबकर मौत हो गई थी। हादसे के समय रिंकी अपनी मां के साथ झोपड़ी में सो रही थी। झोपड़ी अचानक भरभराकर गिरने से रिंकी मलबे में दब गई और उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार की मदद के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। विधायक के प्रयास के बाद मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष से परिवार के लिए चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई।

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में ये खबर भी पढ़े : नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

मंगलवार को विधायक ने गांव पहुंचकर पीड़ित पिता गोकुल प्रसाद को सहायता राशि का चेक सौंपा और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए भी पत्र लिखा गया है, ताकि परिवार को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जदयू सांसदों ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसदों ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से...
बिहार 
जदयू सांसदों ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

मऊ / गोरेलाल की मौत के बाद भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रखकर अमिला-बोझी मार्ग जाम; बैंककर्मियों पर मानसिक उत्पीड़न...
उत्तर प्रदेश 
बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

घर में घुसकर वृद्ध की हत्या और लूटपाट के दोषी को उम्रकैद

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर वृद्ध की हत्या करने और सोने-चांदी के आभूषण लूटने के मामले में...
छत्तीसगढ़ 
घर में घुसकर वृद्ध की हत्या और लूटपाट के दोषी को उम्रकैद

यूपी में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा: प्रमोद सहवाग

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा: प्रमोद सहवाग

जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया है कि हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक सभी...
उत्तर प्रदेश 
जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम

उत्तर प्रदेश

बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

मऊ / गोरेलाल की मौत के बाद भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रखकर अमिला-बोझी मार्ग जाम; बैंककर्मियों पर मानसिक उत्पीड़न...
उत्तर प्रदेश 
बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

यूपी में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा: प्रमोद सहवाग

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा: प्रमोद सहवाग

जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया है कि हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक सभी...
उत्तर प्रदेश 
जनपदवासी 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झण्डा फहरायें-डीएम

बिछुडे मिले माध्यम शिविर में 50 बच्चों सहित कांवड़ियों को अपनों से मिलाया

बस्ती - समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में श्री भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
 बिछुडे मिले माध्यम शिविर में 50 बच्चों सहित कांवड़ियों को अपनों से मिलाया