तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश
राष्ट्रध्वज सर्वोच्च त्याग की अमिट पहचान - रामायण रघुनाथ सिंह
बस्ती - बुधवार को विकासखंड बनकटी में ब्लॉक मुख्यालय से प्रारंभ होकर बीआरसी स्थित शहीद स्तंभ, तक भव्य तिरंगा यात्रा रामायण रघुनाथ सिंह के संयोजन में निकाली गई। शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।
भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान तथा क्रांतिकारियों और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के सर्वोच्च त्याग की अमिट पहचान है। राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ वंदे मातरम, राष्ट्रगान और देश की विरासत के प्रति सम्मान का भाव हर भारतीय के मन में होना चाहिए।
पूर्व विधायक महादेवा रवि सोनकर, मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय ‘पवन’ ने कहा कि हर भारतीय को अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की स्वतंत्रता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान इसी भाव को मजबूत कर रहा है। लोगों से इस वर्ष भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आवाहन किया गया।
भव्य तिरंगा यात्रा में राकेश शर्मा, अश्वनी उपाध्याय जी, चंद्रशेखर ‘मुन्ना’ जी, मुरली धर शुक्ल ,शंशाक त्रिपाठी अन्नू, वेदप्रकाश तिवारी, जगदंबा शुक्ल, अनिल मौर्य, जनार्दन शुक्ल, मनोज कुमार अतुल पाल के साथ ही जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ ही नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
