कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात - विजय लक्ष्मी सिंह
बस्ती - श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के अवसर पर जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए सुबह से शाम तक निःशुल्क चाय एवं पानी वितरण सेवा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने सेवा भावना के साथ शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें चाय-पानी उपलब्ध कराया।सेवा कार्य के दौरान विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह स्वयं पूरे समय उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजकुमार, सुनील एवं मायाराम चौधरी ने भी समर्पण एवं सेवा भाव के साथ कांवड़ यात्रियों को चाय-पानी वितरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा श्रावण मास हमें सेवा, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों और समाज में सेवा एवं मानवता की भावना को भी मजबूत किया जाए। कांवड़ यात्रियों के लिए आयोजित यह सेवा कार्य इसी भावना का हिस्सा है।
विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा कि समाज सेवा और मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंद और श्रद्धालुओं की सेवा से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। भविष्य में भी विद्यालय की ओर से ऐसे जनहितकारी एवं सामाजिक सेवा के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।निःशुल्क चाय-पानी वितरण सेवा से कांवड़ यात्री काफी प्रसन्न नजर आए। श्रद्धालुओं ने जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल परिवार के इस मानवीय एवं सेवाभावी प्रयास की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सरवजीत सिंह, महेन्द्र तिवारी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, इमरान अली, उमेश श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, राजेश ओझा, एलके पाण्डेय, विवेक तिवारी, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
