संसद न चलने पर कंगना ने विपक्ष को घेरा, बोलीं- ऐसे कैसे चलेगा सदन?

राहुल गांधी पर कंगना रनौत का हमला, बोलीं राहुल गांधी भगोड़े साबित हो रहे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच जारी गतिरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कंगना ने कहा कि विपक्ष पहले सदन में चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा कर रहा था, लेकिन अब जब चर्चा होने जा रही है तो वह उससे पीछे हट रहा है।

कंगना रनौत ने कहा, “पहले उन्होंने (विपक्ष ने) चर्चा के लिए इतना हंगामा किया। अब जब चर्चा होने जा रही है तो वे इससे भाग रहे हैं। वे अमित शाह जी को सुनना नहीं चाहते। ऐसे सदन कैसे चलेगा?”

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात ये खबर भी पढ़े : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

भाजपा सांसद ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश देख रहा है कि विपक्ष किस तरह “राष्ट्रविरोधी ताकतों के हाथों में चला गया है।” उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि विपक्ष ने सदन को एक दिन भी सुचारु रूप से चलने नहीं दिया है।

दरअसल, संसद के मानसून सत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है। विपक्ष कई मुद्दों पर तत्काल चर्चा की मांग करते हुए सदन में विरोध और हंगामा कर रहा है। वहीं, सरकार का कहना है कि वह नियमों के तहत संबंधित विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है। जो भी विपक्ष के सवाल होंगे उनका जवाब दिया जाएगा। जहां तक राहुल गांधी गृह मंत्री के सदन में जवाब की मांग कर रहे थे। इसे भी सरकार ने मान लिया है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने साफ तौर पर कहा है कि गृह मंत्री सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे लेकिन उससे पहले सदन को सुचारू रूप से चलने के लिए विपक्ष को अपना हंगामा खत्म करना होगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 5-6 दिनों के दौरान तेज हवाओं...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सों में 5-6 दिन भारी बारिश का अनुमान

कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा पर गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

अमेठी में कुएं में किशोर व किशोरी के शव मिलने से मचा हड़कंप

आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी में कुएं में किशोर व किशोरी के शव मिलने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश