अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी ने जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को उनके पुत्र के जन्म पर बधाई भी दी और पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन प्राप्त हुआ। हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में और मजबूती प्राप्त करने के तरीकों पर चर्चा की। मैंने उन्हें और सेकेंड लेडी को पुत्र के जन्म पर हार्दिक बधाई दी और पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं दीं।"प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने उच्चस्तरीय संवाद की लगातार बनी हुई गति पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत ये खबर भी पढ़े : भदोही में छुट्टा सांड के हमले में घायल मां-बेटे की मौत

बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जो दोनों देशों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।इससे पहले जुलाई 2026 में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रमुख रक्षा समझौतों पर काम तेज करने और अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर सहमति जताई थी। अमेरिका ने कहा था कि यह व्यापार समझौता लगभग पूरा हो चुका है, जिससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलने के संकेत मिले थे।

दोनों नेताओं की मुलाकात फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी। इस दौरान उन्होंने मध्य पूर्व और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति की भी समीक्षा की थी।अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट के अनुसार, मार्को रुबियो और एस. जयशंकर ने रक्षा सहयोग में हुई प्रगति पर भी चर्चा की थी। दोनों पक्षों ने पिछले वर्ष राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुए समझौतों के अनुरूप महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों को अंतिम रूप देने की दिशा में जारी प्रयासों की समीक्षा की थी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

तेहरान। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से पहले अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं। ईरान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 मेले को कितने जोन में बांटा जाएगा, यह अगले सात दिनों में...
मध्य प्रदेश 
सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन'की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान