कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी

Published By Anil Sharma
On
Anil Sharma Picture

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का आज हाथरस-मथुरा मार्ग पर हातिसा पुल के निकट नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा स्थापित कांवड़ कैंप पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर  सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि,  विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह,  जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष रालोद श्याम सिंह, जिलाधिकारी अतुल वत्स तथा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा उन्हें प्रसाद वितरित किया। स्वागत के दौरान कांवड़ श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों द्वारा लगाए गए ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं गुंजायमान हो उठा।
जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कांवड़ श्रद्धालुओं से आत्मीयता से संवाद स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनके निवास जनपद, यात्रा के मार्ग तथा जनपद हाथरस में मार्गों एवं कांवड़ शिविरों पर उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। श्रद्धालुओं से यह भी पूछा गया कि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हुई। कांवड़ श्रद्धालुओं ने जनपद में जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यात्रा के लिए मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने, अनावश्यक जल्दबाजी से बचने तथा सावधानी एवं अनुशासन के साथ यात्रा करने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी यात्रा को सुरक्षित एवं सकुशल पूरा करने का आह्वान किया।
पुलिस अधीक्षक ने भी कांवड़ श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने तथा यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।
कांवड़ कैंप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, भोजन, विश्राम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से कांवड़ श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए तथा उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस बल उपस्थित रहा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Anil Sharma Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले अनिल शर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के हाथरस ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह निरंतर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

तेहरान। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से पहले अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं। ईरान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 मेले को कितने जोन में बांटा जाएगा, यह अगले सात दिनों में...
मध्य प्रदेश 
सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन'की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान