गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक 25 हजार रुपए का इनामी भी शामिल है।

 गाजियाबाद में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और थाना विजयनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया था।

पनकी हनुमान मंदिर में 1.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन ये खबर भी पढ़े : पनकी हनुमान मंदिर में 1.84 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से इंदिरापुरम से हिंडन बैराज की ओर मादक पदार्थों की खेप लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने स्कूटी को रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी रुकने के बजाय पुश्ता रोड की तरफ भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो कच्चे रास्ते पर स्कूटी फिसलने से तीनों आरोपी गिर गए। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख आरोपियों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनस के पैर में दो गोली और दिलशाद के पैर में एक गोली लगी, जबकि पुलिस ने असलम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो गांजा, स्कूटी, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनस के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।वहीं, फिरोजाबाद में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले एक घर में घुसकर लूटपाट की थी और एक महिला को बुरी तरह घायल कर दिया था। दक्षिण पुलिस थाना क्षेत्र में उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विश्व आदिवासी दिवस पर जबलपुर से निकलेगी हेरिटेज बाइक रैली

जबलपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज रविवार को सुबह 11 बजे से जबलपुर के राजा शंकर शाह एवं...
मध्य प्रदेश 
विश्व आदिवासी दिवस पर जबलपुर से निकलेगी हेरिटेज बाइक रैली

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

भोपाल में आज निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, सीएम होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, सीएम होंगे शामिल

यूपी में घुमंतू समाज को नई पहचान देगा विकास बोर्ड

लखनऊ। कभी राजाओं की सेनाओं के साथ चलने वाले, लोककला और पारंपरिक कौशल से गांव-गांव जीवन का रंग भरने वाले...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी में घुमंतू समाज को नई पहचान देगा विकास बोर्ड

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

यूपी में घुमंतू समाज को नई पहचान देगा विकास बोर्ड

लखनऊ। कभी राजाओं की सेनाओं के साथ चलने वाले, लोककला और पारंपरिक कौशल से गांव-गांव जीवन का रंग भरने वाले...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी में घुमंतू समाज को नई पहचान देगा विकास बोर्ड

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान