भोपाल में आज निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, सीएम होंगे शामिल
विद्यार्थी, युवा, खिलाड़ी और नागरिक होंगे शामिल
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में टी.टी. नगर स्टेडियम पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
जनसम्पर्क अधिकारी अरुण शर्मा के अनुसार, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को सुदृढ़ करना है।
जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, भोपाल द्वारा आयोजित यह यात्रा राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक समरसता और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश देगी।
जिला प्रशासन ने भोपाल के सभी नागरिकों से राष्ट्रीय गौरव के इस आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर तिरंगा यात्रा को गरिमामय और सफल बनाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
