भोपाल में राष्ट्रीय घुड़सवारी सेमिनार, MP के लिए बनेगा विकास रोडमैप

प्रशिक्षक, खिलाड़ी और विशेषज्ञ होंगे शामिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में घुड़सवारी खेल के समग्र विकास और प्रोत्साहन के उद्देश्य से आज शनिवार को भोपाल स्थित मप्र राज्य घुड़सवारी अकादमी में राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।

इस एक दिवसीय सेमिनार में देशभर के प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, विशेषज्ञों, इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों तथा सरकारी एवं निजी प्रशिक्षण संस्थानों की सहभागिता रहेगी।

राज्य के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रदेश में घुड़सवारी खेल के लिए एक सशक्त और दीर्घकालीन इकोसिस्टम विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार में देशभर के अनुभवी प्रशिक्षकों, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, विशेषज्ञों, इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया, निजी प्रशिक्षण केन्द्रों तथा प्रदेश के प्रमुख सरकारी एवं निजी संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात ये खबर भी पढ़े : सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

उनके अनुभवों एवं सुझावों के आधार पर मध्य प्रदेश में घुड़सवारी खेल के विकास के लिए एक व्यापक एवं दीर्घकालीन रोडमैप तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेमिनार में देश के प्रतिष्ठित घुड़सवारी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे। इनमें कैप्टन सुनील कुमार (जीजी इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स एकेडमी, दिल्ली), राकेश कुमार (आरवीसी सेंटर, मेरठ).

कैप्टन पलविंदर सिंह (सेवानिवृत्त, आरवीसी सेंटर, मेरठ), एमजेएस राठौर (आरवीसी सेंटर, मेरठ) तथा कर्नल आरएस आहलूवालिया (हरियाणा इक्वेस्ट्रियन एसोसिएशन) प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

इसके अलावा सेमिनार में मध्य प्रदेश के प्रमुख सरकारी एवं निजी घुड़सवारी प्रशिक्षण केन्द्रों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें रीवा एनसीसी, महू एनसीसी, उज्जैन राइडिंग क्लब, एमपी राइडिंग क्लब (इंदौर).

आर-9 स्टेबल्स (इंदौर), स्काई द हॉर्स अकादमी (भोपाल), डीपीएस भोपाल इक्वेस्ट्रियन प्रोग्राम, दून इंटरनेशनल स्कूल (जबलपुर), इंदौर पब्लिक स्कूल, डेली कॉलेज (इंदौर) तथा जनूमार राइडिंग स्कूल सहित अनेक संस्थान शामिल होंगे।

मंत्री सारंग ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का यह सेमिनार मध्य प्रदेश में घुड़सवारी खेल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली, वैज्ञानिक कोचिंग, उत्कृष्ट अधोसंरचना, प्रतिभा खोज, खिलाड़ियों के कौशल विकास तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के सुझाव राज्य की भविष्य की खेल नीति को नई दिशा देंगे।

विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार, प्रशिक्षकों की क्षमता वृद्धि, युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पीएम मोदी से राघव चड्ढा की मुलाकात क्यों बताई जा रही खास?

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी काे छाेड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी से राघव चड्ढा की मुलाकात क्यों बताई जा रही खास?

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे...
राज्य  झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

काठमांडू। नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज नगरपालिका में दो समूहों के बीच हुई झड़प और उसके बाद पैदा हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के सुनसरी में हिंसा, 112 घर जले और 61 वाहन क्षतिग्रस्त

यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

नई दिल्ली। भारतीय भुगतान परिषद (पीसीआई) ने कहा कि भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के बावजूद आम...
कारोबार 
यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

नई दिल्ली/शिमला।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में हुई बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने हिमाचल के चंबा में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर जताया दुख

उत्तर प्रदेश

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

  भदोही।जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक पिछड़ों दलितों पर अन्याय और अपमान होता रहेगा। सपा सरकार बनने पर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा पर बरसे रामआसरे विश्वकर्मा, सपा सरकार में मिलेगा PDA को न्याय

मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। पंडित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जैतपुर की पूर्व छात्रा मानसी भट्ट ने गोरखपुर विश्वविद्यालय...
उत्तर प्रदेश 
मां के संघर्ष को बनाया ताकत, गोरखपुर विवि में बीए में टॉप कर मानसी भट्ट ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव