प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात आवारा गोवंश के कारण दो डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे चल रही डीसीएम के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कानपुर देहात के हाथूमा गांव निवासी 20 वर्षीय विशाल पुत्र ऊदल कुमार कानपुर के स्वरूप नगर स्थित भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड से घी लादकर डीसीएम से आगरा जा रहे थे।

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास उनके आगे चल रही डीसीएम में सवार इटावा निवासी श्याम सुंदर कानपुर से टाइल्स पाउडर लादकर ग्वालियर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर गौवंश आ जाने से श्याम सुंदर ने डीसीएम में इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।

अचानक ब्रेक लगने से पीछे तेज गति से आ रही विशाल की डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रही डीसीएम से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल डीसीएम के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए।

प्राथमिक शिक्षक संघ बहादुरपुर का अधिवेशन सम्पन्न, प्रमोद अध्यक्ष, अटल बने मंत्री  ये खबर भी पढ़े : प्राथमिक शिक्षक संघ बहादुरपुर का अधिवेशन सम्पन्न, प्रमोद अध्यक्ष, अटल बने मंत्री

हादसे की सूचना पर अजीतमल पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद विशाल को केबिन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना पर सीओ अजीतमल मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि डीसीएम चालक विशाल की मौत हुई है।

दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दूसरे चालक श्याम सुंदर से पूछताछ की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। कोरबा जिले में वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में दस्तक लगातार लोगों के लिए चिंता का कारण बन रही...
छत्तीसगढ़ 
आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

पीएम मोदी से राघव चड्ढा की मुलाकात क्यों बताई जा रही खास?

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी काे छाेड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी से राघव चड्ढा की मुलाकात क्यों बताई जा रही खास?

जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे...
राज्य  झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

उत्तर प्रदेश

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 
अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क