जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों ने सरकार से की परीक्षा तत्काल रद्द करने की मांग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को 15वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों की मांगों पर चर्चा के लिए सरकार ने छात्र प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया है। इसके बाद आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसडीओ की अगुवाई में आंदोलन स्थल से स्टेट गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुआ। 

छात्र प्रतिनिधियों के मुताबिक, सरकार के साथ होने वाली बैठक में मुख्य रूप से 14वीं जेपीएससी परीक्षा, एज कटऑफ, बैकलॉग और रेगुलर पदों के लिए आयोजित परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार ये खबर भी पढ़े : के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के तहत सरकार से बातचीत करने वाली आठ सदस्यीय टीम के नेता रामावतार महतो ने कहा कि बैठक का मुख्य मुद्दा 14वीं जेपीएससी परीक्षा है। उन्होंने कहा कि सरकार को परीक्षा तत्काल रद्द करनी चाहिए। इसके अलावा एज कटऑफ, बैकलॉग और बैकलॉग-रेगुलर पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग भी सरकार के सामने रखी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चंदन कुमार ने कहा कि छात्र 2022 से जेएसएससी की ओर से टीडीपीएल एजेंसी के माध्यम से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीडीपीएल एजेंसी के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी कई परीक्षाओं में शामिल हुए थे। इनमें जेएसएससी सीजीएल और पीजीटी परीक्षा भी शामिल है। छात्रों की मांग है कि इन परीक्षाओं को भी रद्द किया जाए।

छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्य रविशंकर ने कहा कि छात्र 25 तारीख से लगातार धरने पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार की ओर से बातचीत की पहल को सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल अपनी सभी मांगों के साथ संबंधित साक्ष्य भी सरकार के सामने रखेगा।

छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी बात सुनेगी और समस्याओं का समाधान निकालने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। अब सबकी नजर सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच होने वाली बैठक के नतीजे पर है।

राज्य सरकार से मिलने वाले छात्र प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा, "हम चाहते हैं कि हेमंत सोरेन हमारी तकलीफ दूर करें, हम सरकार के साथ सार्थक बातचीत शुरू करना चाहते हैं, हमें उम्मीद है कि यह बैठक सफल रहेगी।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता...
हिमाचल 
हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना! 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय...
राष्ट्रीय  राज्य 
महिला आरक्षण कानून बिना शर्त लागू करें, राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू को दिया जवाब

आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। कोरबा जिले में वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में दस्तक लगातार लोगों के लिए चिंता का कारण बन रही...
छत्तीसगढ़ 
आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्राह्मण समाज के बसपा से जुड़ाव से विचलित होकर सपा ने PDA में ‘P’ से जोड़ा ‘पंडित’: मायावती

अबान के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ अली

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे झांसी जिला जेल से कड़ी...
उत्तर प्रदेश 

प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क

मीरजापुर। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुरः गैंगस्टर एक्ट में इमरान की 1.50 करोड़ की जमीन कुर्क