के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपित फरार

2.89 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धनबाद। धनबाद के चर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर निवासी पंकज चौहान के घर छापेमारी करने पहुंची।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान पंकज चौहान घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम उसे गिरफ्तार करने के उद्देश्य से पहुंची थी। मामले में कई समन के बावजूद पूछताछ में शामिल नहीं होने पर एजेंसी ने कार्रवाई तेज कर दी है।

ईडी की छापेमारी की सूचना मिलते ही लोयाबाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान ईडी ने पंकज चौहान को कई बार समन और नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह किसी भी नोटिस पर उपस्थित नहीं हुआ।

पश्चिमी सिंहभूम: शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, भाई-चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पश्चिमी सिंहभूम: शंकर लागुरी हत्याकांड का खुलासा, भाई-चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार

लगातार अनुपस्थित रहने के बाद एजेंसी ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी। जांच एजेंसी के अनुसार, इसी मामले में पंकज चौहान पहले भी जेल जा चुका है।

जांच के दौरान उसके बैंक खाते में 2 करोड़ 89 लाख 12 हजार 600 रुपये ट्रांसफर होने और बाद में पूरी राशि निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। ईडी अब इस संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है।

फिलहाल ईडी की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है। वहीं पंकज चौहान की तलाश भी जारी है। माना जा रहा है कि जांच के आधार पर इस मामले में आगे और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

राजस्थान: पाली में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 1042 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

पाली। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.25 करोड़...
राजस्थान 
राजस्थान: पाली में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 1042 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम

   फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता...
अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम

मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद मिश्रिख सांसद के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

मिश्रिख नैमिषारण्य से नीरज यादव की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 

फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स...
उत्तर प्रदेश 
फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हरगांव से चंद्रमोहन तिवारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण