वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

शव की पहचान के लिए पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ। शव कई दिनों पुराना होने के कारण पुुरी तरह सड़-गल चुका था।

परिजनों ने आशंका जताई है कि शव चार दिन से लापता शाकिब कुरैशी उर्फ बिल्ला का हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

धनबाद के वासेपुर इलाके में बुधवार को स्थानीय लोगों ने नाले से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से एक युवक का शव बरामद किया।

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी ये खबर भी पढ़े : देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

शव काफी समय से पानी में पड़े रहने के कारण पुुरीतरह फूल और सड़ चुका था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

घटनास्थल पर पहुंचे सोनू कुरैशी ने आशंका जताई कि शव उनके भाई शाकिब कुरैशी उर्फ बिल्ला का हो सकता है, जो पिछले चार दिनों से लापता है।

उन्होंने बताया कि शाकिब की गुमशुदगी की सूचना पहले ही पुलिस को दे दी गई थी। शव की हालत खराब होने के कारण पहचान में दिक्कत आ रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमसीएच भेज दिया है। परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन