अंडा लेने के दौरान हाथ लगने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपित गिरफ्तार

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 8 घंटे में कार्रवाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। मानसरोवर थाना क्षेत्र में गुर्जर की थड़ी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास अंडा लेने के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

केवल हाथ टच होने की बात पर शराब के नशे में धुत बदमाशों ने टायल-मार्बल कारीगर की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई।

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 18 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 18 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद जयपुर दक्षिण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे में तीन आरोपिताें को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर लिया।

डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि गुर्जर की थड़ी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे आरोपी मनीष कुमार सोलंकी, रमजान अली, रोहित यादव और उनका एक नाबालिग साथी शराब पार्टी कर रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने नाबालिग साथी को पास स्थित दुकान से अंडे लाने भेजा। दुकान पर मौजूद प्रेम नगर (गुर्जर की थड़ी) निवासी टायल-मार्बल कारीगर बलबीर का हाथ गलती से नाबालिग से टच हो गया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

नाबालिग ने लौटकर अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चारों आरोपित लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और बलबीर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल बलबीर को पहले जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के कारण उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामबीर ने मानसरोवर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बलबीर जयपुर में किराये पर रहकर टायल-मार्बल फिटिंग का कार्य करता था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी (दक्षिण) ललित शर्मा एवं एसीपी (मानसरोवर) हेमेंद्र शर्मा के सुपरविजन में मानसरोवर थानाधिकारी सतीश चंद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपिताें की पहचान कर महज आठ घंटे में तीन आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपित मनीष कुमार सोलंकी (23) मूलतः दिल्ली के रघुवीर नगर का निवासी है और वर्तमान में गुर्जर की थड़ी स्थित बाबा रामदेव नगर में रह रहा था।

उसके खिलाफ महेश नगर, शिप्रापथ और मानसरोवर थानों में चोरी, लूट, झपटमारी, षड्यंत्र सहित सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दूसरा आरोपी रमजान अली (19) मूलतः अजमेर के तारागढ़ रास्ता क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में बाबा रामदेव नगर, गुर्जर की थड़ी में रहता है।

उसके खिलाफ महेश नगर, शिप्रापथ, श्याम नगर और मानसरोवर थानों में नकबजनी, मारपीट, छेड़छाड़ तथा आर्म्स एक्ट सहित 11 मामले दर्ज हैं।

तीसरा आरोपित रोहित यादव (19) खैरथल जिले के कोटकासिम क्षेत्र के गांव गुंसार का निवासी है और वर्तमान में सुल्तान नगर, गुर्जर की थड़ी में रह रहा था। पुलिस ने मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

बांग्ला अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर ₹68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

कोलकाता। बांग्ला अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहम चक्रवर्ती के विरुद्ध 68 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी, आपराधिक...
पश्चिम बंगाल 
बांग्ला अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर ₹68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती...
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान

10 अगस्त को देश भर में विरोध प्रदर्शन नई दिल्ली/लखनऊ। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक-किसान...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के राष्ट्रीय श्रमिक-किसान सम्मेलन से देशव्यापी संघर्ष का ऐलान