पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से तीन सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

बुधवार को न्यायमूर्ति कृष्णा राव की एकल पीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से यह भी पूछा कि सार्वजनिक रैलियों और जुलूसों के दौरान होने वाली हिंसक और अराजक गतिविधियों को रोकने के लिए क्या कोई दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं।

यह याचिका 24 जुलाई को वामपंथी दलों के छात्र और युवा संगठनों तथा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आयोजित विरोध रैली के दौरान मीडिया कर्मियों पर हुए हमले को लेकर दायर की गई थी।

याचिकाकर्ता ने अदालत से कहा कि उसे छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलनों से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार को ऐसे प्रदर्शनों में हिंसा और अराजकता रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश बनाने चाहिए।

साथ ही, यदि किसी रैली में इस तरह की घटनाएं होती हैं तो उसके लिए संबंधित राजनीतिक दलों या आयोजकों की भी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

प्रारंभिक सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर इस मामले में उठाए गए कदमों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

इस मामले में कोलकाता पुलिस ने शुरुआत में पुलिसकर्मियों और पत्रकारों पर हमले के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि मंगलवार को कोलकाता की मुख्य महानगर दंडाधिकारी अदालत ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला दिए जाने के बाद सभी 16 आरोपितों को जमानत दे दी।

उधर, राज्य सरकार ने मंगलवार रात एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि 24 जुलाई की संयुक्त रैली में शामिल छात्रों के खिलाफ गिरफ्तारी सहित कोई दमनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कैसे मिलेगी एंट्री? जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कैसे मिलेगी एंट्री? जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हालांकि सरकार ने यह भी कहा कि जिन लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड है, उन्हें यह राहत नहीं मिलेगी और उनके मामलों में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

धनबाद। धनबाद के वासेपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नाले से युवक का शव बरामद हुआ।...
झारखंड 
वासेपुर में नाले से मिला युवक का शव, चार दिन से लापता शाकिब के होने की आशंका

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 24 जुलाई को कोलकाता में निकाली गई रैली के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
पत्रकारों पर हमले के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, तीन सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

कानपुर। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
छात्रवृत्ति आवेदन से पहले आधार, बैंक खाता और दस्तावेजों की त्रुटियां सुधारें: डीएम

गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन

    फतेहपुर । गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा  
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का हुआ आयोजन