मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कैसे मिलेगी एंट्री? जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

जनता दरबार में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया तय

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 'जनता दरबार' की शुरुआत की है। यह जनता दरबार भारतीय जनता पार्टी के साल्ट लेक स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं, शिकायतें और पिछली सरकार के कार्यकाल से जुड़े मामलों की जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रख रहे हैं।

जनता दरबार में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया तय की गई है। बिना इस प्रक्रिया का पालन किए मुख्यमंत्री से मुलाकात संभव नहीं है।जनता दरबार में पहुंचने के लिए सबसे पहले आवेदक को साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में बने निर्धारित काउंटर पर जाना होगा। वहां अपनी शिकायत या समस्या की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही शिकायत से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण भी प्रस्तुत करने होंगे।

बंगाल में मानसून का कहर, कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : बंगाल में मानसून का कहर, कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

काउंटर पर मौजूद अधिकारी पहले स्वयं शिकायत का समाधान करने का प्रयास करेंगे। यदि वहीं समस्या का निस्तारण हो जाता है, तो मुख्यमंत्री से मिलने की आवश्यकता नहीं होगी।

यदि अधिकारियों को लगता है कि मामला जनता दरबार में रखा जाना चाहिए, तो आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर और शिकायत का विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आवेदक को एक टोकन दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या अन्य वैध पहचान पत्र का विवरण भी लिया जा सकता है।

इसके बाद आवेदक की तत्काल प्रक्रिया पूरी हो जाती है। जनता दरबार आयोजित होने से सामान्यतः दो से तीन दिन पहले भाजपा की ओर से संबंधित व्यक्ति को फोन कर निर्धारित तिथि और समय की सूचना दी जाती है। तय दिन आवेदक को अपना टोकन और सभी मूल दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होता है।

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में प्रवेश का यही एकमात्र अधिकृत तरीका है। बिना पंजीकरण या केवल सुबह से कतार में लगकर जनता दरबार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती। इसलिए इच्छुक लोगों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है। यहां तक कि ऑनलाइन जरिए से भी रजिस्ट्रेशन की कोई प्रक्रिया नहीं रखी गई है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि जनता दरबार में शामिल होने के लिए राज्य भर से लोग आ रहे हैं। उन्हें किसी तरह के भ्रम की स्थिति में नहीं पड़ना पड़े या किसी ठगी का शिकार ना हों, इसलिए इस प्रक्रिया को जान लेना आवश्यक है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट 

पांच रणनीतिक निवेशकों से ₹1,250 करोड़ का निवेश समझौता मुंबई (अनिल बेदाग)।  भारत के हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश करीब...
महाराष्ट्र 
5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट 

आज का लेख: किताबों का अंतिम यात्रा; डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

पन्नों की पुकार किताब होना इस दौर में वैसा ही है, जैसे किसी कड़कती धूप में बिना छाते के खड़े...
विचार मित्र 
आज का लेख: किताबों का अंतिम यात्रा; डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा ‘उरतृप्त’

संपादकीय: घर का बजट! महंगाई की आग में सुलगती रसोई

पाम ऑयल की औसत खुदरा कीमत में 116% की बढ़ोतरी रविवार के दिन की सुबह घर में महीने का राशन...
विचार मित्र 
संपादकीय: घर का बजट! महंगाई की आग में सुलगती रसोई

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर : तीन मौतों के बाद कुदारन में बवाल, जाम के दौरान पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में ट्रक हादसे में तीन लोगों की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर : तीन मौतों के बाद कुदारन में बवाल, जाम के दौरान पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने