रामपुर किसान दिवस: 16 जुलाई से शुरू होगी कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग, फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी पर जोर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:विकास भवन सभागार में बुधवार को उप कृषि निदेशक रामकिशन सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में गत माह आयोजित किसान दिवस में किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं उनके निस्तारण की प्रगति से किसानों को अवगत कराया गया।साथ ही उपस्थित किसानों की नई समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग 16 जुलाई,2026 से प्रारंभ होगी।उन्होंने किसानों से समय पर बुकिंग कर कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान का लाभ उठाने की अपील की।उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है,वे अपनी फैमिली आईडी भी अवश्य बनवा लें,ताकि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो।जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।उन्होंने किसानों को जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा विकसित 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल' मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे अपनी फार्मर आईडी अथवा आधार संख्या से लॉगिन कर नजदीकी उर्वरक विक्रेता से अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक की बुकिंग कर सकते हैं।बुकिंग के बाद ऐप पर प्राप्त क्यूआर कोड एवं बुकिंग आईडी दिखाकर संबंधित विक्रेता से आसानी से उर्वरक प्राप्त किया जा सकता है।

'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : 'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार

किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने गन्ने की बुवाई से संबंधित आंकड़ों तथा बाढ़ चौकियों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल सचिव जुवैद आलम ने ग्राम पंचायत अजीतपुर से मदैयां बल्लू सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की मरम्मत कराने की मांग उठाई।
बैठक में किसानों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आज से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग,किसान समय से करें आवेदन

जनपद के सभी किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों एवं उपकरणों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग गुरुवार 16 जुलाई,2026 को दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होकर 30 जुलाई,2026 की रात्रि 12:00 बजे (कट-ऑफ तिथि) तक की जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर,कृषि ड्रोन,विभिन्न एकल कृषि यंत्र तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू (CRM) योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्र,कस्टम हायरिंग सेंटर एवं अन्य कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरणों पर निर्धारित मानकों के अनुसार अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन एवं यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं।यंत्रों की सूची,पात्रता,अनुदान की दर,आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।
आवेदन के दौरान प्रत्येक किसान एक ही मोबाइल नंबर से टोकन प्राप्त कर सकेगा।यदि आवश्यक हो तो किसान अपने ब्लड रिलेशन परिवार के सदस्य (माता,पिता,भाई,बहन,पुत्र,पुत्री अथवा पुत्रवधू) के मोबाइल नंबर का भी उपयोग कर सकते हैं।
कृषि विभाग के अनुसार 10,001 रुपये से 1,00,000 रुपये तक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 2,500 रुपये की जमानत धनराशि तथा।1,00,000 रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 5,000 रुपये की जमानत धनराशि निर्धारित की गई है।
उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने विकास खंडवार निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप इच्छित कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग निर्धारित अवधि के भीतर अवश्य कराएं,ताकि उन्हें शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

रांची। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...
झारखंड 
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

'हर नागरिक का जीवन अनमोल है', सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल मॉनिटरिंग के निर्देश: दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार को उनके...
राष्ट्रीय 
'हर नागरिक का जीवन अनमोल है', सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल मॉनिटरिंग के निर्देश: दिल्ली हाईकोर्ट

'हर इंसान की जिंदगी है कीमती': सोनम वांगचुक की सेहत पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता

रोजाना सरकारी डॉक्टरों की ओर से सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की हो जांच: उच्च न्यायालय नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय...
राष्ट्रीय 
'हर इंसान की जिंदगी है कीमती': सोनम वांगचुक की सेहत पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता