18 महीने बाद मोहदीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार की भावुक विदाई, आंखें नम

"आप मेरा परिवार हैं"-विदाई के समय चौकी प्रभारी ने कहा,जवानों ने लिया आशीर्वाद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा

बाराबंकी। मोहदीपुर चौकी पर उस समय सन्नाटा छा गया जब चौकी प्रभारी संजय कुमार की विदाई का समय आया। करीब 18 महीने तक इस चौकी की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका ट्रांसफर बाराबंकी जेल चौकी, के लिए हो गया है।

विदाई के दौरान पूरा स्टाफ भावुक नजर आया। कांस्टेबल पवन कुमार,पवन यादव और पत्रकार अखिलेश कुमार ग्राम प्रधान विजय कुमार,और क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों सभी ने माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। संजय कुमार ने सभी को गले लगाते हुए कहा-"आप सभी मेरा परिवार हैं। हम यहां से जा रहे हैं, लेकिन आपको कभी नहीं भूलेंगे। कभी भी जरूरत हो, हम आपके लिए हमेशा खड़े रहेंगे।" उन्होंने जवानों से एक-दूसरे का साथ देने और सहयोग करने की अपील की। वहीं स्टाफ के लिए प्रभारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
  
मोहदीपुर चौकी प्रभारी के आसपास के इलाकों में गश्त कर लोगों को जागरूक करते थे। वाहन चेकिंग में भी नर्मी बरतने के कारण आसपास के लोग उनके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहते थे। इसी क्रम में संजय कुमार की जगह जेल चौकी से आए संजय कुमार यादव ने चौकी प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। मोहदीपुर चौकी क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इतने लंबे समय तक कोई प्रभारी यहां नहीं रुका। उनके जाने से पूरे इलाके में मायूसी है। 

जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध,किसान न करें अनावश्यक भंडारण ये खबर भी पढ़े : जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध,किसान न करें अनावश्यक भंडारण

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

रांची। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...
झारखंड 
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

'हर नागरिक का जीवन अनमोल है', सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल मॉनिटरिंग के निर्देश: दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार को उनके...
राष्ट्रीय 
'हर नागरिक का जीवन अनमोल है', सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल मॉनिटरिंग के निर्देश: दिल्ली हाईकोर्ट

'हर इंसान की जिंदगी है कीमती': सोनम वांगचुक की सेहत पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता

रोजाना सरकारी डॉक्टरों की ओर से सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की हो जांच: उच्च न्यायालय नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय...
राष्ट्रीय 
'हर इंसान की जिंदगी है कीमती': सोनम वांगचुक की सेहत पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता