श्रावण मास मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

"सेफ्टी फर्स्ट" की अवधारणा के अनुरूप हों श्रावण मास मेले की सभी तैयारियां : डीएम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 30 जुलाई से प्रारम्भ होगा श्री लोधेश्वर महादेव श्रावण मास मेला, 2 से 24 अगस्त तक चार प्रमुख सोमवारी एवं 13-14 सितंबर को भादों कजरी तीज मेला आयोजित होगा

बाराबंकी। आगामी श्री लोधेश्वर महादेव श्रावण मास मेला-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को महादेवा मंदिर परिसर का व्यापक एवं गहन निरीक्षण कर सुरक्षा, निर्माण कार्यों, विद्युत व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास मेले की सभी तैयारियां "सेफ्टी फर्स्ट" की अवधारणा के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कॉरिडोर के लिए लगाई गई सुरक्षा बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। बैरिकेडिंग पर्याप्त मजबूत न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास प्रारम्भ होने से पूर्व सभी सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करते हुए मजबूत एवं सुरक्षित बैरिकेडिंग तत्काल स्थापित की जाए।

एक साथ चुनाव से समय, संसाधन और ऊर्जा की होगी बचत : सतीश महाना ये खबर भी पढ़े : एक साथ चुनाव से समय, संसाधन और ऊर्जा की होगी बचत : सतीश महाना

WhatsApp Image 2026-07-15 at 20.00.43

निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढों से निकला मलबा अब तक मंदिर परिसर में पड़े रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल मलबा हटाने तथा सभी गड्ढों की मजबूत फेंसिंग कर उन्हें पूरी तरह सुरक्षित करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा अथवा दुर्घटना की संभावना न रहे।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार एवं उसके पूर्व रविवार को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही मेले के प्रारम्भ होने से दो दिन पूर्व सभी दुकानों एवं अस्थायी विद्युत कनेक्शनों का अनिवार्य रूप से विद्युत सुरक्षा ऑडिट कर लिया जाए तथा सभी कमियों को समय रहते दूर किया जाए।

उन्होंने उपजिलाधिकारी रामनगर एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि श्रावण मास मेले में श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन रिस्पांस व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में दर्शन कर सके।

उल्लेखनीय है कि **श्री लोधेश्वर महादेव श्रावण मास मेला-2026 का आयोजन 30 जुलाई से प्रारम्भ होकर 28 अगस्त 2026 तक होगा। मेले की चार प्रमुख सोमवारी क्रमशः 2-3 अगस्त, 9-10 अगस्त, 16-17 अगस्त तथा 23-24 अगस्त को आयोजित होंगी। इसके अतिरिक्त भादों कजरी तीज (हरतालिका) मेला 13 एवं 14 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक सोमवार से एक दिन पूर्व रविवार की सायंकाल से ही दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं का आगमन प्रारम्भ हो जाता है, जिसके दृष्टिगत व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थागत तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामनगर सुश्री आकांक्षा गुप्ता, सीएमओ डॉ रंजन गौतम, निवर्तमान विधायक रामनगर  शरद अवस्थी, रिसीवर मन्दिर, एएमए जिलापंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में हुआ। पारंपरिक दीक्षांत शोभायात्रा के साथ...
उत्तर प्रदेश 
भातखण्डे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

लखनऊ । लखनऊ के मीडियाकर्मियों और रंगकर्मियों की उपस्थिति में भारतीय रंगमंच के वयोवृद्ध अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी का सार्वजनिक सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
मूलभूत नागरिक सुविधाओं में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चर्चा

पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान,सीएसआईआर-एनबीआरआई में बुधवार दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी " पौधों के विकास और तनाव की प्रतिक्रियाओं को...
उत्तर प्रदेश 
पौधों के हार्मोनल क्रॉस-टॉक पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ

पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने पीएम आवास की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई पात्र अभ्यार्थी यदि बचता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास का पात्र अभ्यार्थी बचा तो सीडीओ जिम्मेदार 

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्था,पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न विभाग द्वारा...