पश्चिम बंगाल में शिक्षकों के समान वितरण की नई व्यवस्था, जीरो एनरोलमेंट स्कूलों से होंगे तबादले

शिक्षक संगठनों ने प्रक्रिया को लेकर विवाद की जताई आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के समान वितरण के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की।
  • शून्य नामांकन वाले स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों का तबादला होगा।
  • अधिक शिक्षक वाले विद्यालयों से अतिरिक्त शिक्षकों को जरूरत वाले स्कूलों में भेजा जाएगा।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी सहायता प्राप्त और प्रायोजित विद्यालयों में शिक्षकों के समान वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।

नई व्यवस्था के तहत जिन विद्यालयों में एक भी छात्र नहीं है या आवश्यकता से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं, वहां के शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों का तबादला उन विद्यालयों में किया जाएगा, जहां शिक्षकों की कमी है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों में शून्य नामांकन (जीरो एनरोलमेंट) है, वहां शिक्षकों और गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों को बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।

अन्नपूर्णा योजना की राशि में देरी पर बढ़ा महिलाओं का आक्रोश, मुख्यमंत्री ने मांगे दो महीने ये खबर भी पढ़े : अन्नपूर्णा योजना की राशि में देरी पर बढ़ा महिलाओं का आक्रोश, मुख्यमंत्री ने मांगे दो महीने

ऐसे सभी कर्मचारियों को जरूरत वाले विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा। इसी तरह, जिन विद्यालयों में निर्धारित आवश्यकता से अधिक शिक्षक हैं, वहां से भी अतिरिक्त शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में भेजा जाएगा।

तबादले की प्रक्रिया छात्र-शिक्षक अनुपात (प्यूपिल-टीचर रेशियो) के आधार पर होगी। जिन विद्यालयों में एक शिक्षक पर छात्रों की संख्या अधिक है, उन्हें प्राथमिकता देते हुए वहां शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रत्येक जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआई) और प्राथमिक विद्यालयों के लिए जिला प्राथमिक विद्यालय परिषद (डीपीएससी) शिक्षक-घाटे वाले विद्यालयों की सूची जारी करेंगे।

इस सूची में विद्यालय का नाम, जिला, प्रखंड, आवश्यक शिक्षकों की संख्या तथा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर विषयवार रिक्त पदों का विवरण भी शामिल रहेगा।

नई व्यवस्था के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक को अतिरिक्त शिक्षक की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। हालांकि, सहायक शिक्षकों को आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त शिक्षक माना जा सकता है और उनका तबादला किया जा सकेगा।

एसओपी में यह भी कहा गया है कि यदि किसी छात्रविहीन विद्यालय से सभी शिक्षक और कर्मचारी स्थानांतरित कर दिए जाते हैं, तो उस विद्यालय की इमारत और अन्य संपत्तियों की जिम्मेदारी संबंधित उप विद्यालय निरीक्षक अस्थायी रूप से संभालेंगे। वे विद्यालय की संपत्तियों का पूरा विवरण उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।

माध्यमिक स्तर के ऐसे विद्यालय, जहां छात्र नहीं हैं लेकिन स्वीकृत शिक्षक पद मौजूद हैं, वहां के स्वीकृत पद भी समाप्त कर उन्हें कम शिक्षक वाले विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा।

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य राज्य में उपलब्ध शिक्षकों का संतुलित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है, ताकि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है वहां पढ़ाई प्रभावित न हो।

हालांकि, शिक्षक संगठनों के एक वर्ग ने वरिष्ठता के आधार पर तबादले और अतिरिक्त शिक्षक तय करने की प्रक्रिया को लेकर भविष्य में विवाद की संभावना जताई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए अभियान के दौरान भारी मात्रा...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना 100-110 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। चेन्नई में सोने की कीमत 500-540 रुपये प्रति...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में और सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं

उत्तर प्रदेश

देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ

कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम

देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: गन्ने के खेत में मानव सिर का कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिहार से आगरा तक फैला था चरस तस्करी का नेटवर्क, एएनटीएफ ने 20 लाख की चरस के साथ चार तस्करों को दबोचा