देवरिया: रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव की हुई शिनाख्त, मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में भटनी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे मिले वृद्ध महिला के शव मिला पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
भटनी थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि मृतका की शिनाख्त बनकटी गांव निवासी धगूरा देवी (70) पत्नी मुक्तिनाथ यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोनापार-भटनी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक वृद्ध महिला का शव मिलने की सूचना पर भटनी पुलिस मौके पर पहुंची थी।
उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने शव को मोचरी में रख कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फोटो जारी कर पहचान कराने का प्रयास किया।
मंगलवार शाम को परिजनों ने सोशल मीडिया पर जारी फोटो देखकर शव की पहचान धगूरा देवी के रूप में की। परिजनों के अनुसार, धगूरा देवी शौच के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।
परिजनों ने बताया कि धगूरा देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और कई बार घर से भटक जाती थीं। आशंका है कि वह भटकते हुए रेलवे लाइन के किनारे पहुंच गई होंगी। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
भटनी थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
