कानपुर-सागर हाईवे पर डंपरों की टक्कर से मचा हड़कंप, चालक ने तोड़ा दम
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार को दो डंपरों की टक्कर मे एक चालक की मौक़े पर मौत हो गई! सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर जाँच शुरू कर दी है!
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के बड़ा चौराहा स्थित कानपुर सागर नेशनल हाईवे मे यह हादसा आज सुबह हुआ जिसमे दोनों डंपरों के परखच्चें उड़ गई है!
कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि नरायच मौदहा निवासी सैदबाबू 24 वर्ष डंपर लेकर कानपुर से कबरई महोबा जा रहा था तभी सामने से आ रहे डंपर से सीधी टक्कर हो गई! टक्कर मे दोनों डंपरों के परखच्चें उड़ गई ।
वही चालक सैदबाबू की मौक़े पर मौत हो गई! हादसे के बाद हाईवे मे जाम लग गया! सूचना पाते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा! हाईवे से दोनों डंपरों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया! बताया हादसे की जाँच कराई जा रही है!
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
