श्रीराम मंदिर चंदा चोरी मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई करे सरकार- सनातन पाण्डेय

बस्ती से 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्र जयंती पर बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचेंगे समाजवादी- महेन्द्रनाथ यादव

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 5 अगस्त को लखनऊ में होने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दिया हैं। इसी लक्ष्य को  लेकर मंगलवार को समाजवादी  पार्टी कार्यालय पर मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की। बलिया से सपा सांसद और प्रदेश संयोजक सनातन पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आग्रह किया।  बैठक में बस्ती से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, आवागमन की व्यवस्था, संगठनात्मक तैयारियों और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा के साथ निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये  जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की जयंती पर संगठन की ताकत दिखेगी और बस्ती से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी।  पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सांसद सनातन पाण्डेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
अपने सम्बोधन में सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि  स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाजवादी आंदोलन की ताकत दिखाने का अवसर भी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अयोध्या के कथित चंदा और चढ़ावा अनियमितता मामले समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
पत्रकारों से बातचीत में सनातन पाण्डेय ने अयोध्या के कथित राम मंदिर चंदा और चढ़ावा अनियमितता मामले को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- पूरे मामले में सिर्फ लीपापोती की जा रही है। जब प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है तो करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच अब तक क्यों नहीं हुई? उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कार्रवाई तब शुरू हुई, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सार्वजनिक रूप से उठाया।
सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि अगर एसआईटी जांच में अनियमितता सामने आई है तो कार्रवाई केवल कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और ड्राइवरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा- मामले में जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। चंपत राय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए था। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत में सांसद सनातन पाण्डेय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कानपुर के खुशी दुबे प्रकरण और विजय मिश्रा के परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोधियों के परिवारों को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा- कानून अपना काम करे, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
सर्किट हाउस पर आयोजित  प्रेस वार्ता और सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य रूप से विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सिद्धार्थनगर के पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष लालजी यादव, दयाशंकर मिश्र, प्रवीण पाठक, कोदई यादव, पूर्व मंत्री मोनू दूबे, अनीता द्विवेदी, प्रिया पाठक आदि शामिल रहे। पार्टी नेताओं  ने जनेश्वर मिश्र की जयंती  में भागीदारी पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये। संचालन मणिन्द्र मिश्र ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से सौरभ मिश्रा ‘सन्नी’, वृजेश मिश्र, महेश तिवारी, सत्येन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र दूबे, अरविन्द सोनकर, भोला पाण्डेय, अरविन्द दूबे, आनन्द उपाध्याय, गोपंेश्वर चौबे, कमलेश दूबे, राकेश दूबे, चन्द्र प्रकाश चौधरी, श्याम नरायन शुक्ला ‘कक्कू’,  रामदास पाण्डेय, दिवाकर त्रिपाठी, हरीश पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, मुन्ना मिश्रा, बघऊ पाण्डेय, विजय विक्रम आर्य, रजनीश यादव, हरीश गौतम, रौनक उपाध्याय, बलवन्त उपाध्याय, सियाराम शुक्ल, राकेश मिश्र, गगन पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, सुमन्त पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, रवि दूबे, कमलेश दूबे, जय प्रकाश पाण्डेय, पंकज मिश्र, सुनील पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, बंटी दूबे, रजनीश पाठक, कैलाशनाथ शुक्ल, विमल पाण्डेय, चंदन पाण्डेय, राजू पाण्डेय, आदित्य द्विवेदी, अंशू, शुभम पाठक, अनिल दूबे, लक्ष्मण पाण्डेय, लालधर पाण्डेय के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

मारपीट के दौरान गला दबाने का भी आरोप  सरोजनीनगर। सरोजनीनगर स्थित बन्थरा थाना क्षेत्र के अन्दपुर देव गांव में एक...
उत्तर प्रदेश 
युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के महाराजपुर थाना के मुख्य द्वार पर मंगलवार को एक युवक ने ऊपर ज्वलनशील...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे

एडीओ समाज कल्याण के कमरे में 24 दिन से लटक ताला, समस्याओं को लेकर भटक रहे ग्रामीण

मोहनलालगंज ब्लॉक में तैनात दोनों एडीओ का मई माह में तबादला मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के...
उत्तर प्रदेश 
एडीओ समाज कल्याण के कमरे में 24 दिन से लटक ताला, समस्याओं को लेकर भटक रहे ग्रामीण

हाइवे किनारे चाय पी रहे दो बुजुर्गों को डीसीएम ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

अनियंत्रित तेज रफ्तार डीसीएम टक्कर मारकर फरार मोहनलालगंज। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम ने सड़क किनारे...
उत्तर प्रदेश 
हाइवे किनारे चाय पी रहे दो बुजुर्गों को डीसीएम ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

जौनपुर में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों के हंगामे के बाद सीएमओ ने बनायी जांच समिति

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के नाऊपुर (थाना गद्दी) स्थित एक निजी अस्पताल...