अवैध कारोबार में लिप्त दवा विक्रेताओं को चिन्हित कर होगी कठोर कार्रवाई - दीपा लाल
फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सहायक आयुक्त औषधि को ज्ञापन देकर किया समस्याओं के समाधान की मांग
बस्ती - मंगलवार को फार्मासिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने नवागत औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी ‘सहायक आयुक्त, औषधि’ का स्वागत करने के साथ ही जनस्वास्थ्य और फार्मासिस्टों के विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा करते हुये समस्याओं के प्रभावी समाधान का आग्रह किया।
एसोसिएशन जिलाध्यक्ष गिरिजेश सेन की अध्यक्षता और वरिष्ठ सहायक, बस्ती मण्डल अवनीश श्रीवास्तव जी के संयोजन में नवागत औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी बस्ती मण्डल श्रीमती दीपा लाल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ , स्वागत पत्र और भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।
बैठक में और मुलाकात के दौरान जनस्वास्थ्य तथा फार्मासिस्टों के हितों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। श्रीमती दीपा लाल से जिले में बिना तकनीकी अर्हता प्राप्त फार्मासिस्ट के अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाने, कतिपय थोक दवा व्यापारियों द्वारा नियमों के विरुद्ध जाकर खुदरा बाजार में अवैध रूप से दवाएं बेचे जाने के कृत्य पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए।
दीपा लाल ने संगठन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी दवा विक्रेता ड्रग एक्ट के अधीन रहकर पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी से कार्य करें। विशेष रूप से नारकोटिक (नशीली) दवाओं के क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड में पूर्ण स्पष्टता और पारदर्शिता बनाए रखें। जो भी तत्व इस प्रकार के अवैध कारोबार या अनियमतताओं में लिप्त हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। नियमों का अक्षरशः पालन करने वाले फार्मासिस्टों को प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा।
औषधि प्रशासन के इस रुख पर संगठन की तरफ से भी उन्हें आश्वस्त किया गया कि एसोसिएशन से जुड़े सभी पंजीकृत फार्मासिस्ट पहले से ही नियमानुसार कार्य करते आए हैं और आगे भी विभाग को किसी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मोहम्मद फारुक अब्दुल्ला जिला अध्यक्ष - आईटी सेल मोहम्मद फारुक अब्दुल्ला, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ प्रताप सिंह धर्मनाथ जिला मीडिया प्रभारी, अश्वनी कुमार चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष रुधौली, विक्रम शर्मा जिला सचिव, सूरज चौहान ब्लॉक अध्यक्ष - बहादुरपुर, विजय कुमार जिलाध्यक्ष - संतकबीर नगर हमीदुल्लाह सचिव - संतकबीर नगर, पवन रौनियार, अब्दुर्रसीद, मनीष कुमार आदि शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
