पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के महाराजपुर थाना के मुख्य द्वार पर मंगलवार को एक युवक ने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। युवक को बचाने के प्रयास में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए। सभी झुलसे लाेगाें काे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि महाराजपुर थाना क्षेत्र के राजथोक फुफुवार निवासी महेश आज थाने पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह लगातार इंसाफ की मांग करते हुए शोर मचा रहा था। पुलिसकर्मी उससे बात कर ही रहे थे कि उसने जेब से बोतल निकाली, अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया और माचिस जलाकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना की 15 को आएगी फाइनल लिस्ट, 98% ग्राम सभाओं का काम पूरा ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री आवास योजना की 15 को आएगी फाइनल लिस्ट, 98% ग्राम सभाओं का काम पूरा

आग की लपटों में घिरते ही महेश इधर-उधर भागने लगा। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, उपनिरीक्षक गौरव सौलिया और आरक्षी अरुण कुमार बचाने के लिए उसकी ओर दौड़े। पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे सुरक्षित स्थान पर ले गए। इस दौरान आग की चपेट में आने से तीनों पुलिसकर्मी झुलस गए।

युवक की पत्नी ने एक दिन पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। युवक उसी मामले को लेकर थाने पहुंचा था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उसकी जान बचाई। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे महेश को तत्काल उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल पुलिसकर्मियों को भी प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेश का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसकी शादी वर्ष 2015 में सचेण्डी निवासी पूनम से हुई थी और दंपति के दो बच्चे हैं। 13 जुलाई को पत्नी ने महेश के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा महाराजपुर थाने में दर्ज कराया था। इसी विवाद से आहत होकर महेश थाने पहुंचा और उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल युवक और झुलसे पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि आत्मदाह के प्रयास के पीछे की परिस्थितियों और पारिवारिक विवाद के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

बीच-बचाव करने आई महिलाअ तथा बुजुर्ग मां को भी बेरहमी से पीटा  बख्शी का तालाब। महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

परमार्थ निकेतन में स्वामी राजेन्द्र दास का आगमन, स्वामी चिदानन्द ने किया अभिनन्दन 

परमार्थ निकेतन से गूँजा गौ संरक्षण, संस्कृति संवर्द्धन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण की वर्षगाँठ...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में स्वामी राजेन्द्र दास का आगमन, स्वामी चिदानन्द ने किया अभिनन्दन 

उत्तर प्रदेश

पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव

बीच-बचाव करने आई महिलाअ तथा बुजुर्ग मां को भी बेरहमी से पीटा  बख्शी का तालाब। महिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
पुश्तैनी बोरिंग के विवाद में खूनी संघर्ष, सिर फूटा, पुलिस बना रही समझौते का दबाव