महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

- पति पर दूसरी शादी के संदेह और पारिवारिक विवाद के बीच उठाया आत्मघाती कदम, दो बेटियों का इलाज जारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला ने कथित रूप से अपने तीन बच्चों को जहर खिलाने के बाद स्वयं भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीणा के अनुसार, परसौना गांव निवासी धर्मेंद्र धरिकार की पत्नी कुसुम (38) ने अपनी तीन बेटियों मधु (12), राधिका (10) और सत्या (8) को जहर खिलाने के बाद स्वयं भी जहर खा लिया। सभी को गंभीर हालत में पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान कुसुम और राधिका की मौत हो गई, जबकि मधु और सत्या का इलाज जारी है।

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले ये खबर भी पढ़े : यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस: उप्र में कई पीसीएस अफसरों के तबादले

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुसुम का पति धर्मेंद्र धरिकार दिल्ली में रहता है। महिला को संदेह था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है, जिससे दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 12 जुलाई को महिला के मायके शीतलगढ़ में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था कि धर्मेंद्र अगले दिन कुसुम को साथ लेकर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया।

मड़िहान थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शहडोल में दिनदहाड़े दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या, सीने में दागी गोली 

वारदात के बाद आरोपी फरार अमलाई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे शहडोल। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की...
मध्य प्रदेश 
शहडोल में दिनदहाड़े दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या, सीने में दागी गोली 

सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर शिमला। शिमला जिले के सुन्नी थाना अंतर्गत बसंतपुर में निर्माणाधीन मकान के बाहर सड़क किनारे...
हिमाचल 
सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

नेपाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, काठमांडू का संपर्क सड़क मार्ग से कटा

नेपाल प्रशासन ने हेटौंडा होकर काठमांडू जाने वाले राजमार्ग को रखा बंद काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, काठमांडू का संपर्क सड़क मार्ग से कटा

ओमान तट हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने उठाये सख्त कदम

विदेश मंत्रालय ने निदां करते हुए गहरी चिंता जताई और स्पष्टीकरण मांगा होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट संयुक्त अरब अमीरात के...
राष्ट्रीय 
ओमान तट हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने उठाये सख्त कदम

उत्तर प्रदेश

महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बीच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह रामपुर कारखाना और देसही देवरिया विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी रहे मौजूद  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्ता जी की स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण