भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • उपकप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह मुकाबला अहम
  • मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टी20 सीरीज में लगातार चार हार के बाद भारतीय टीम पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव है और फैंस को उम्मीद है कि वनडे प्रारूप में टीम जीत के साथ नई शुरुआत करेगी।

हालांकि भारतीय टीम में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन टी20 सीरीज में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे में पहले वनडे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी। उपकप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह मुकाबला अहम माना जा रहा है।

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर ये खबर भी पढ़े : इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर

यह मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा।

एजबेस्टन मैदान पर भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। यहां टीम इंडिया अब तक 12 वनडे मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें 8 में जीत हासिल की है। 2019 वनडे विश्व कप में भी भारत ने इसी मैदान पर बांग्लादेश को हराया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर शिमला। शिमला जिले के सुन्नी थाना अंतर्गत बसंतपुर में निर्माणाधीन मकान के बाहर सड़क किनारे...
हिमाचल 
सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

नेपाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, काठमांडू का संपर्क सड़क मार्ग से कटा

नेपाल प्रशासन ने हेटौंडा होकर काठमांडू जाने वाले राजमार्ग को रखा बंद काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, काठमांडू का संपर्क सड़क मार्ग से कटा

ओमान तट हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने उठाये सख्त कदम

विदेश मंत्रालय ने निदां करते हुए गहरी चिंता जताई और स्पष्टीकरण मांगा होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट संयुक्त अरब अमीरात के...
राष्ट्रीय 
ओमान तट हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने उठाये सख्त कदम

रेनो डस्टर के दमदार इंजन ने निसान टेक्टॉन को दी कड़ी टक्कर, जानें क्या है खासियत

ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह नया एडिशन स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन भारतीय मिड-साइज एसयूवी...
टेक-मित्र 
रेनो डस्टर के दमदार इंजन ने निसान टेक्टॉन को दी कड़ी टक्कर, जानें क्या है खासियत

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

उपकप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह मुकाबला अहम मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के...
खेल 
भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

उत्तर प्रदेश

महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बीच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह रामपुर कारखाना और देसही देवरिया विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी रहे मौजूद  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्ता जी की स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जल्द ही "सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा