बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जल्द ही "सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी" की स्थापना होगी। विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद ने 27 मई को आयोजित अपनी बैठक में इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए समर्पित इस केंद्र की स्थापना को विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

चिकित्सा संकाय के प्रमुख प्रो. (डॉ.) संजय गुप्ता ने सोमवार को बताया कि केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी का निरंतर मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह केंद्र चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान तथा गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाओं को नई दिशा देने के साथ मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

जलालपुर ब्लॉक परिसर में यूनियन बैंक ने लगाया वाटर कूलर, लोगों को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा ये खबर भी पढ़े : जलालपुर ब्लॉक परिसर में यूनियन बैंक ने लगाया वाटर कूलर, लोगों को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा

इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईएमएस), बीएचयू के निदेशक प्रो. एस. एन. संखवार ने कहा कि फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली का अभिन्न और अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी हैं। बदलती जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, सड़क दुर्घटनाओं, न्यूरोलॉजिकल विकारों, खेल चोटों और बढ़ती आयु से संबंधित समस्याओं के प्रभावी पुनर्वास में इनकी भूमिका लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित केंद्र में साक्ष्य-आधारित (एविडेंस-बेस्ड) उपचार पद्धतियों, उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण और उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही इसे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

प्रो. संखवार के अनुसार, वर्तमान चिकित्सा परिदृश्य में फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी की आवश्यकता पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ गई है। नया केंद्र विद्यार्थियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान के बेहतर अवसर प्रदान करेगा, जबकि मरीजों को समग्र, वैज्ञानिक और गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।-

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर शिमला। शिमला जिले के सुन्नी थाना अंतर्गत बसंतपुर में निर्माणाधीन मकान के बाहर सड़क किनारे...
हिमाचल 
सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

नेपाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, काठमांडू का संपर्क सड़क मार्ग से कटा

नेपाल प्रशासन ने हेटौंडा होकर काठमांडू जाने वाले राजमार्ग को रखा बंद काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, काठमांडू का संपर्क सड़क मार्ग से कटा

ओमान तट हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने उठाये सख्त कदम

विदेश मंत्रालय ने निदां करते हुए गहरी चिंता जताई और स्पष्टीकरण मांगा होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट संयुक्त अरब अमीरात के...
राष्ट्रीय 
ओमान तट हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने उठाये सख्त कदम

रेनो डस्टर के दमदार इंजन ने निसान टेक्टॉन को दी कड़ी टक्कर, जानें क्या है खासियत

ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह नया एडिशन स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन भारतीय मिड-साइज एसयूवी...
टेक-मित्र 
रेनो डस्टर के दमदार इंजन ने निसान टेक्टॉन को दी कड़ी टक्कर, जानें क्या है खासियत

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

उपकप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह मुकाबला अहम मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के...
खेल 
भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

उत्तर प्रदेश

महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बीच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह रामपुर कारखाना और देसही देवरिया विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी रहे मौजूद  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्ता जी की स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जल्द ही "सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा