डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

-रामपुर कारखाना और देसही देवरिया के विद्यालयों का निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह रामपुर कारखाना और देसही देवरिया विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षा से कम मिलने और डिजिटल उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

14july31234

कुण्डा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्ता को कुल 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : कुण्डा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्ता को कुल 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

डीएम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा बरवा, प्राथमिक विद्यालय परासिया मल, कंपोजिट विद्यालय दीघवा पौटवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देसही देवरिया का निरीक्षण किया। बेलवा स्थित विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, डिजिटल अटेंडेंस, स्वच्छता, विद्यालय परिसर, उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक माहौल का गहन निरीक्षण किया। अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक तो उपस्थित मिले, लेकिन कई जगह डिजिटल उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज नहीं की जा रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी देने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक छात्र की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर भी जोर दिया।

14july312345

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डीएम ने छात्राओं से संवाद कर गणित विषय से जुड़े प्रश्न पूछे। गणित की कक्षा का संचालन संतोषजनक मिलने पर उन्होंने शिक्षकों की सराहना की, लेकिन छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षण गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा किसी भी समाज की मजबूत नींव होती है। सभी अधिकारी और शिक्षक व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा बच्चों को निपुण बनाने के लक्ष्य को प्राथमिकता दें, ताकि जनपद की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बन सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर शिमला। शिमला जिले के सुन्नी थाना अंतर्गत बसंतपुर में निर्माणाधीन मकान के बाहर सड़क किनारे...
हिमाचल 
सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

नेपाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, काठमांडू का संपर्क सड़क मार्ग से कटा

नेपाल प्रशासन ने हेटौंडा होकर काठमांडू जाने वाले राजमार्ग को रखा बंद काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, काठमांडू का संपर्क सड़क मार्ग से कटा

ओमान तट हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने उठाये सख्त कदम

विदेश मंत्रालय ने निदां करते हुए गहरी चिंता जताई और स्पष्टीकरण मांगा होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट संयुक्त अरब अमीरात के...
राष्ट्रीय 
ओमान तट हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने उठाये सख्त कदम

रेनो डस्टर के दमदार इंजन ने निसान टेक्टॉन को दी कड़ी टक्कर, जानें क्या है खासियत

ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह नया एडिशन स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन भारतीय मिड-साइज एसयूवी...
टेक-मित्र 
रेनो डस्टर के दमदार इंजन ने निसान टेक्टॉन को दी कड़ी टक्कर, जानें क्या है खासियत

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

उपकप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह मुकाबला अहम मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के...
खेल 
भारत-इंग्लैंड पहला वनडे आज: पूरे जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच का समय

उत्तर प्रदेश

महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बीच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह रामपुर कारखाना और देसही देवरिया विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी रहे मौजूद  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चंद्रभानु गुप्ता जी की स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
डॉ अशोक वाजपेई ने किया चंद्रभानु गुप्ता लॉ कॉलेज भवन का लोकार्पण

बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में जल्द ही "सेंटर फॉर फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बीएचयू में बनेगा फिजियोथेरेपी एवं ऑक्युपेशनल थेरेपी सेंटर, पुनर्वास चिकित्सा को मिलेगी नई दिशा