लिफ्ट में फंसे चार बच्चाें ने जान बचाने के लिए पढ़ी हनुमान चालीसा, वीडियाे वायरल
सोसाइटी मे लिफ्ट का प्रयोग करने वाले लोगों में भय का माहौल
नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के गैलेक्सी बेगा सोसाइटी के टावर में साेमवार की बीती रात को अचानक बिजली चले जाने से चार बच्चे एक लिफ्ट में फंस गए। बच्चों ने अपनी जान बचाने और डर भगाने के लिए लिफ्ट की फर्श पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच में पता चला कि बिजली में फ्लकचुएशन के चलते सोसाइटी के ई- टावर की लिफ्ट करीब 3 मिनट के लिए रुक गई थी। उसमें कुछ बच्चे जो डर गए थे। करीब तीन मिनट बाद जनरेटर चालू करके लाइट व्यवस्था बहाल की गई तथा रेस्क्यू टीम ने बच्चों को सकुशल बाहर निकला ।
https://twitter.com/meevkt/status/2076916588713001155?s=20
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि बच्चे 3 मिनट तक फंसे रहे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग दावा कर रहे हैं कि बच्चे 30 मिनट तक फंसे रहे। इस घटना को लेकर नोएडा शहर में तरह-तरह की चर्चा है। सोसाइटी मे लिफ्ट का प्रयोग करने वाले लोगों में भय का माहौल है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
