ओमान तट हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने उठाये सख्त कदम

ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • विदेश मंत्रालय ने निदां करते हुए गहरी चिंता जताई और स्पष्टीकरण मांगा
  • होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज वाले दो तेल टैंकर को निशाना बनाया

नई दिल्ली। ओमान के तट के पास व्यापारिक जहाजों पर हुए हालिया हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के वरिष्ठ राजनयिकों, जिनमें डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद हुसैनी भी शामिल थे, को तलब कर इस घटना पर अपनी गहरी चिंता जताई और स्पष्टीकरण मांगा।

यह कदम उस हमले के बाद उठाया गया, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट संयुक्त अरब अमीरात के ध्वज वाले दो तेल टैंकर निशाना बने। इस हमले में एक भारतीय नाविक की जान चली गई, जबकि भारतीय नागरिकों समेत कई अन्य चालक दल के सदस्य घायल हुए।

'अगर माइलेज घटी तो कौन देगा मुआवजा?' E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों को घेरा ये खबर भी पढ़े : 'अगर माइलेज घटी तो कौन देगा मुआवजा?' E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों को घेरा

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और समुद्री व्यापार मार्गों पर बढ़ते खतरों को लेकर चिंता व्यक्त की है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है और यहां बढ़ता तनाव वैश्विक व्यापार के लिए भी चिंता का विषय है।

बैठक के बाद ईरानी डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद हुसैनी और अन्य राजनयिक बिना मीडिया से बातचीत किए विदेश मंत्रालय से रवाना हो गए। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर भारत की यह राजनयिक पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन 

सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के 02 भवनों की भी हुयी लॉटरी लखनऊ। सोमवार एलडीए ने लेक व्यू अपार्टमेंट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊवासियों को एलडीए का तोहफा, लेक व्यू अपार्टमेंट के 646 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन 

होटल नोवोटेल के बेसमेंट में अवैध निर्माण को एलडीए ने किया सील

गोमती नगर विस्तार में आवासीय भूमि पर बनी तीन कार वर्कशॉप सील लखनऊ। गोमतीनगर के होटल नोवोटेल में पार्किंग की...
उत्तर प्रदेश 
होटल नोवोटेल के बेसमेंट में अवैध निर्माण को एलडीए ने किया सील

नोएडा: विभिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत 6 की मौत

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से खंगाल रही सुराग उपचार के दौरान अस्पताल में मौत नोएडा। उत्तर प्रदेश में...