Mumbai: अंकल प्लीज मुझे छोड़ दो, प्लीज मुझे जाने दो; फिर भी नहीं पसीजा हैवान का दिल!
मासूम को बनाता रहा अपनी हवस का शिकार..
By Rajesh Jaiswal
मुंबई। दक्षिण मुंबई के पायधुनी (दाना बंदर) पॉश इलाके से इंसानियत और मानवता को तार-तार कर देने वाली कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ इमारत में सुरक्षा के लिए तैनात एक सुरक्षारक्षक ने ही नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया। इसी इमारत में एक कुरियर का ऑफिस था जहां ये दरिंदा वॉचमैन का काम करता था।
पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार, (12 जुलाई 2026) को उस समय हुई, जब करीब 7 वर्षीय बच्ची आवासीय इमारत के वॉशरूम में गई, तभी आरोपी सिक्योरिटी गार्ड भी उसके पीछे अंदर चला गया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मासूम बच्ची द्वारा बार-बार कहने पर कि ‘अंकल’ प्लीज मुझे छोड़ दो, प्लीज मुझे जाने दो! मासूम हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रही थी! फिर भी इस हैवान का दिल नहीं पसीजा और वो उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। घटना में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पायधुनी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए और आरोपी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ समय के लिए मुख्य सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की। मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक अमीन पटेल, सांसद मिलिंद देवरा और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि मामले में कानून के अनुसार, सख्त कार्रवाई की जाएगी। राहुल नार्वेकर ने थाने में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इस पूरे मामले की जानकारी ली और प्रदर्शन करने वाले लोगों से शांति बरतने की अपील की।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड परवेज झारखंड का रहने वाला है और वह यहां पांच महीने से काम कर रहा था। पीड़ित बच्ची के पिता ने बातचीत में कहा कि हम पुलिस कार्रवाई से खुश हैं, लेकिन आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मैं काम पर गया था और पत्नी घर पर थी। जब उसकी मां ने बच्ची को देखा तो वह खून से लथपथ थी। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि जो मेरी बच्ची के साथ हुआ है अगर किसी और की बच्ची के साथ होता तो वह क्या सजा की मांग करता?
वहीं, स्थानीय विधायक अमीन पटेल और एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने पायधुनी इलाके में मासूम के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना पर गहरा दु:ख जताते हुए सरकार से दोषी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।
