एच.आर.ए. इंटर कॉलेज के मेधावियों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड में लहराया परचम
अलीशा खान ने जनपद में पाया दूसरा स्थान
मोहम्मद अय्यूब
- कॉलेज के 43 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की
- दो हजार रुपये का चेक, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर किया सम्मानित
उतरौला (बलरामपुर)। एच.आर.ए. इंटर कॉलेज, उतरौला के मेधावी छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2025 की हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें विद्यालय के 43 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।
विद्यालय की कक्षा तीन की छात्रा अलीशा खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें दो हजार रुपये का चेक, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों तथा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक अंसार अहमद खान ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ही सफलता की कुंजी हैं।
उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
