नगर शिक्षा अधिकारी रामकिशोर प्रोन्नत, कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
बलरामपुर में लगभग 20 वर्षों तक शिक्षा अधिकारी पर दीं सेवाएं
मोहम्मद अय्यूब
- शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन और अनुशासन से शिक्षा व्यवस्था को मिला काफी लाभ
उतरौला (बलरामपुर)। 20 वर्षों तक सेवा देने के बाद नगर शिक्षा अधिकारी रामकिशोर को प्रोन्नत कर उन्हे डायट का प्रवक्ता बनाया गया है। उनका स्थानांतरण हो गया है। वह जौनपुर और बलरामपुर में लगभग 20 वर्षों तक शिक्षा अधिकारी के पद पर रहकर सेवाएं दीं।
उनके कार्यकाल को देखते हुए आज बहुत आरसी में उनके सम्मान में स्वीकृति पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनके शैक्षिक व प्रशासनिक अनुभव की सराहना की। नई तैनाती जौनपुर में हुई है। विभाग का मानना है कि उनके अनुभव से नए कार्यभार को और मजबूती मिलेगी।
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और अनुशासन से जिले की शिक्षा व्यवस्था को काफी लाभ मिला है। उनके नए पद पर जाने से क्षेत्र के शिक्षकों और छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान जिला स्काउट गाइड की कैप्टन गार्गी गुप्ता समेत अनेक शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके यशस्वी भविष्य की शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
