सतरिख पुलिस के अथक प्रयास रंग लाए, छह दिन बाद बिछड़ी महिला को परिवार से मिलाया

13 जुलाई को फूलबानो को सकुशल परिवार को सौपा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा

बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र की मोहदीपुर पुलिस चौकी ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छह दिनों के अथक प्रयास के बाद एक बिछड़ी महिला को उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई को मोहदीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जैसाना गांव के पास एक महिला असहाय एवं भ्रमित अवस्था में ग्रामीणों को दिखाई दी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मोहदीपुर पुलिस चौकी को दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को अपने संरक्षण में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। महिला की शारीरिक एवं मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अपने बारे में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ थी।

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : नितिन गडकरी ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : नितिन गडकरी

पूछताछ के दौरान वह अपना नाम "रोनी" बता रही थी, जिससे उसकी सही पहचान स्थापित करने में कठिनाई हो रही थी। पुलिस ने पहले महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया और उसके बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला लगातार पुलिस की निगरानी में रही।

महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए मोहदीपुर पुलिस चौकी की टीम लगातार प्रयास करती रही। कई स्तरों पर जानकारी जुटाने और विभिन्न माध्यमों से संपर्क करने के बाद पुलिस को सफलता मिली। जांच में महिला की सही पहचान फूलबानो के रूप में हुई, जो ग्राम गंगागढ़, थाना सोरों, जनपद कासगंज की निवासी है।

लगातार छह दिनों की मेहनत के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित किया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 13 जुलाई को फूलबानो को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

कई दिनों बाद अपनी परिजन को सुरक्षित पाकर परिवार के लोग भावुक हो गए और उन्होंने सतरिख पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पूरी टीम की सराहना की। परिजनों ने कहा कि पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता के कारण ही उनकी बिछड़ी हुई महिला सुरक्षित वापस मिल सकी।

इस सराहनीय कार्य में मोहदीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल पवन यादव, हेड कांस्टेबल चंद्रवीर, महिला कांस्टेबल आयुषी तथा महिला कांस्टेबल रेखा कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस टीम के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे जनता के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन

यूसीसी समिति ने मुख्यमंत्री को फाइनल रिपोर्ट सौंपी। लिव-इन संबंधों का पंजीयन अनिवार्य करने की अनुशंसा। बिना पंजीयन रहने पर...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
 बिना रजिस्ट्रेशन लिव-इन में रहना होगा अपराध, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा यूसीसी का फाइनल प्रतिवेदन

छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। करीब 99.48 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि में गड़बड़ी का आरोप।...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
छात्रवृत्ति योजना में 99.48 लाख की हेराफेरी का आरोप, सीबीआई ने छह लोगों पर दर्ज की एफआईआर

अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

आरोपी विक्रम जॉन पांच दिन के पुलिस रिमांड पर। 13.06 लाख रुपये के 500-500 के जाली नोट बरामद। इंस्टाग्राम के...
राजस्थान 
अजमेर: 13.06 लाख के जाली नोट बरामदगी मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय