शहडोल में दिनदहाड़े दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या, सीने में दागी गोली 

पहले की हवाई फायरिंग फिर नकाबपोश ने सीने में दागी दो गोलियां

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • वारदात के बाद आरोपी फरार
  • अमलाई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे

शहडोल। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित शहडोल जिले के अमलाई थाना के ग्राम रामपुर में सोमवार देर रात चिकन शॉप संचालक 32 वर्षीय रज्जन कहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक नकाबपोश बदमाश पल्सर बाइक से आकर पहले हवाई फायर किया था।

घटना संचालक की दुकान के पास हुई, जहां वह मौजूद था। दुकान में काम कर रहे एक कर्मचारी ने बताया कि नकाबपोश युवक ने पहले हवाई फायर किया था। जब संचालक ने इसका विरोध किया और कहा "हो गया इतना ही", तो हमलावर ने उसके सीने में गोली मार दी। 

नीमच में लखपति दीदियों ने संवारी अपनी आर्थिक स्थिति ये खबर भी पढ़े : नीमच में लखपति दीदियों ने संवारी अपनी आर्थिक स्थिति

वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने दूसरी गोली भी संचालक के सीने में दाग दी। गोली लगने से संचालक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया

स्थानीय लोगों ने घायल रज्जन को तत्काल इलाज के लिए अनूपपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमलाई थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

नाकाबंदी कर दबिश जारी
प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और नशे से जुड़े एंगल सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपी के स्थानीय व्यक्ति होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कर दबिश दी जा रही है। 

गौरतलब है कि बीते महीने भी रामपुर क्षेत्र में गोली चलने की घटना सामने आई थी। उस समय सीमा विवाद के बीच अनूपपुर कोतवाली क्षेत्र में फायरिंग हुई थी। यह इलाके में गोलीबारी की दूसरी घटना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीआईडी पेशी के बाद बिगड़ी विधायक की तबीयत, लिखा - 'अलविदा कैनिंग'

कोलकाता। भवानी भवन में सीआईडी के सामने पेश होने से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर 'अलविदा कैनिंग' का रहस्यमयी...
पश्चिम बंगाल 
सीआईडी पेशी के बाद बिगड़ी विधायक की तबीयत, लिखा - 'अलविदा कैनिंग'

ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश पर उद्योगपतियों से संवाद करेंगे सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बेंगलुरु में टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश पर उद्योगपतियों से संवाद करेंगे सीएम

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज इलाके में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

भोपाल विज्ञान मेला आज से, इसरो-आईआईटी समेत 53 संस्थाएं शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय...
मध्य प्रदेश 
भोपाल विज्ञान मेला आज से, इसरो-आईआईटी समेत 53 संस्थाएं शामिल

सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में आरोपी बिल्डिंग मालिक हरि राम गुप्ता को...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसे में आरोपी की जमानत खारिज

उत्तर प्रदेश

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों...
उत्तर प्रदेश 
ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त