भोपाल विज्ञान मेला आज से, इसरो-आईआईटी समेत 53 संस्थाएं शामिल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय भोपाल विज्ञान मेला-2026 आज मंगलवार से बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय परिसर भोपाल में शुरू होने जा रही है।

विज्ञान भारती, मध्य भारत प्रांत, मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकॉस्ट) और बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में इस वर्ष विद्यार्थियों को केवल वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित करने के स्थान पर समाज की वास्तविक समस्याओं के तकनीकी एवं व्यावहारिक समाधान विकसित करने का अवसर मिलेगा।

‘नवाचार संगम’ में 100 से अधिक परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित
मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक अनिल कोठारी ने बताया कि मेले की विशेष पहल ‘नवाचार संगम’ के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा तैयार 100 से अधिक नवाचार परियोजनाएं प्रदर्शित की जाएंगी।

विद्यार्थियों ने कृषि, फसल सुरक्षा, कृषि उत्पादों के बाजार एवं विपणन, हाथ ठेला संचालन, श्रमिक सुरक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अपशिष्ट प्रबंधन और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं को आधार बनाकर समाधान विकसित किए हैं।

मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 2 की मौत, 17 घायल ये खबर भी पढ़े : मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 2 की मौत, 17 घायल

इस पहल से विद्यार्थियों को समस्या की पहचान, उसके विश्लेषण, प्रयोग, मॉडल निर्माण और व्यावहारिक समाधान विकसित करने की प्रक्रिया से जोड़ा गया है।

विद्यार्थियों को संबंधित समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए किसान, श्रमिक, मैकेनिक और तकनीशियन सहित संबंधित क्षेत्र के लोगों से संवाद करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है।

इसरो , सीएसआईआर और आईआईटी सहित 53 वैज्ञानिक संस्थाएं होंगी सहभागी
उन्होंने बताया कि मेले के ‘महाप्रदर्शन’ में देश की प्रमुख वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थाएं अपने अनुसंधान और तकनीकी उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगी।

आयोजन में इसरो , आईआईटी , आईआईएसईआर , सीएसआईआर, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र ,एनटीपीसी , सीआईएल और गैल सहित लगभग 53 वैज्ञानिक संस्थाओं, उद्योगों एवं संगठनों की सहभागिता प्रस्तावित है।

महाप्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को देश में हो रहे वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी विकास को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिलेगा।

मैपकॉस्ट द्वारा ‘रूरल टेक्नोलॉजी पवेलियन’ में विभिन्न शिल्पकारों, नवाचारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यों को 45 स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से सीधे संवाद करेंगे विद्यार्थी
भोपाल विज्ञान मेले में ‘सीधा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से सीधे बातचीत कर विज्ञान, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक कॅरियर से जुड़े प्रश्न पूछ सकेंगे।

इसके साथ ही ‘मेला दर्शन’ के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को विज्ञान मेले का भ्रमण कराया जाएगा। विद्यार्थी वैज्ञानिक संस्थाओं के प्रदर्शन, नवाचार परियोजनाओं और तकनीकी मॉडलों को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे।

उद्घाटन सत्र में देश के ख्यात वैज्ञानिक एवं वास्तुविद होंगे शामिल
उद्घाटन सत्र में सीएसआईआर के पूर्व महानिदेशक एवं विज्ञान भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. शेखर मांडे और राम मंदिर के वास्तुविद सोमपुरा परिवार के आशीष सोमपुरा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

इसी अवसर पर वरिष्ठ वास्तुविद एवं पद्मश्री चंद्रकांत बी. सोमपुरा को ‘विज्ञान प्रतिभा सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीआईडी पेशी के बाद बिगड़ी विधायक की तबीयत, लिखा - 'अलविदा कैनिंग'

कोलकाता। भवानी भवन में सीआईडी के सामने पेश होने से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर 'अलविदा कैनिंग' का रहस्यमयी...
पश्चिम बंगाल 
सीआईडी पेशी के बाद बिगड़ी विधायक की तबीयत, लिखा - 'अलविदा कैनिंग'

ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश पर उद्योगपतियों से संवाद करेंगे सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बेंगलुरु में टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश पर उद्योगपतियों से संवाद करेंगे सीएम

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज इलाके में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

भोपाल विज्ञान मेला आज से, इसरो-आईआईटी समेत 53 संस्थाएं शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय...
मध्य प्रदेश 
भोपाल विज्ञान मेला आज से, इसरो-आईआईटी समेत 53 संस्थाएं शामिल

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई